T20 WC 2024 Ind Vs Aus: भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को बारबाडोस में खेलेगा। इसके बाद सुपर-8 में भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला 22 जून को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में बांग्लादेश से होगा।
भारतीय टीम का सुपर-8 में अंतिम मैच 24 जून को सेंट लुसिया के डैरेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहेगा। आइए जानते हैं कि सेंट लूसिया के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा है।
T20 WC 2024 Ind Vs Aus: सेंट लूसिया के मैदान पर 3 में से 2 में मिली है जीत

T20 WC 2024 Ind Vs Aus: भारतीय टीम टी-20 विश्वकप सुपर-8 में अपने तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से 24 जून को भिड़ेगा। यह मैच सेंट लूसिया के डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर भारत ने अब तक 3 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमे से 2 में जीत हासिल हुई है और एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
भारतीय टीम ने ये तीनों ही मुकाबले साल 2010 में खेले थे। भारत ने यहाँ पर सबसे पहले अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था, उसके बाद भारत ने साउथ अफ्रीका को 14 रनों से मात दी थी। भारत को एकमात्र मैच में श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
T20 WC 2024 Ind Vs Aus: बारबाडोस में भारत का रहा है खराब प्रदर्शन
T20 WC 2024 Ind Vs Aus: इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बहुत ही ख़राब रहा है। टीम इंडिया ने अब तक यहाँ पर 2 टी-20 मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। साल 2010 में भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।

बात दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 के पहले मुकाबले में इसी मैदान पर अफगानिस्तान से खेलना है। पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए भारत के लिए ये मैच आसान नही रहने वाला है। अफगानिस्तान के स्पिनर्स टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
T20 WC 2024 Ind Vs Aus: सुपर 8 में भारतीय टीम के मुकाबले

20 जून – भारत बनाम अफगानिस्तान, बारबाडोस
22 जून – भारत बनाम बांग्लादेश , सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम
24 जून – भारत बनाम आस्ट्रेलिया , डैरेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम
यह भी पढ़ें :-T20 World Cup 2024: सुपर-8 की आठ टीमें पक्की 12 टीमों का हुआ सफाया, जानें कब और कहाँ होगा मुकाबला
1 Comment
Pingback: T20 World Cup 2024, WI vs AFG: Nicholas Pooran ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मचाया कोहराम, तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड - Sports Digest - Hindi