टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरूआत काफी अच्छी रही हैं। पहले ही मैच में उन्होंने यूएसए को हराकर जीत के साथ शुरुआत की हैं। अब भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलना है।
पहले मैच में जीत दिलाने में अर्शदीप सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। अगले मैच में लेफ्ट आर्म तेज तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका रहेगा। तो चलिए जानते हैं कि वो क्या उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
रविचंद्रन अश्विन को छोड़ सकते हैं पीछे

दरअसल, अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से बस कुछ विकेट दूर हैं। अगर वह नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में 4 विकेट ले लेते हैं, तो वह दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
अर्शदीप सिंह ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए 15 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 29 विकेट अपने नाम किए हैं। मौजूदा टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्होंने अमेरिका के खिलाफ दो विकेट विकेट झटके थे। इसी के साथ उनके टोटल विकेट 29 हो गई है।
नामीबिया के खिलाफ मैच में इतिहास रच सकते हैं अर्शदीप
वहीं, अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप में खेले 24 मुकाबलों में 32 विकेट लिए थे। अर्शदीप अगर अगले मैच में 3 या उससे ज्यादा विकेट ले लेते हैं, तो वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे।
अर्शदीप की हालिया फॉर्म को देखते हुए यह उपलब्धि हासिल करना उनके लिए मुश्किल नहीं माना जा रहा है। 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला उनके करियर का यादगार मैच बन सकता है।
ऐसा रहा हैं टी20 इंटरनेशनल में अर्शदीप का प्रदर्शन
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो अर्शदीप सिंह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 77 मैचों की 76 पारियों में 120 विकेट झटके हैं। टी20I में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर 5 विकेट रहा है। इस सूची में जसप्रीत बुमराह 107 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
रविचंद्रन अश्विन – 32
अर्शदीप सिंह – 29
जसप्रीत बुमराह – 26
हार्दिक पंड्या – 24
रवींद्र जडेजा – 22

