Zee Entertainment Enterprises ने 2034 तक भारत में FIFA के टूर्नामेंटों के मीडिया प्रसारण का राइट्स हांसिल कर लिया हैं। इस करार के तहत 2026 FIFA World Cup, 2030 FIFA World Cup और 2027 FIFA Women’s World Cup समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स शामिल हैं। इसके परिणामस्वरूप ZEE अपने टीवी चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कुल 39 इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंटों का प्रसारण करेगा।
कंपनी के लिए यह पहल खेल प्रसारण क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के साथ-साथ दर्शक संख्या, सब्सक्राइबर बेस और विज्ञापन आय बढ़ाने का प्रयाश करेगी। इस कड़ी में हम आपको भारत FIFA वर्ल्ड कप 2026 कैसे और कहाँ देखें इसके बारे में सब कुछ बताने जा रहे हैं।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 का जून में होगा आगाज
ZEE अपने फुटबॉल प्रसारण अभियान की शुरुआत 11 जून से शुरू होने वाले 2026 FIFA World Cup से करेगा। टूर्नामेंट के सभी प्रमुख मुकाबले कंपनी के नए स्पोर्ट्स चैनलों और Unite-8 Sports 1, Unite-8 Sports 1 HD, Unite-8 Sports 2 and Unite-8 Sports 2 HD पर प्रसारित किए जाएंगे।
इसके अलावा, दर्शक ZEE5 पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यह कदम खेल प्रसारण की दुनिया में में ZEE की मौजूदगी को और मजबूत बनाने के साथ-साथ टीवी और डिजिटल दोनों माध्यमों से दर्शकों और रेवेन्यू में वृद्धि करने की उसकी लॉन्ग टर्म प्लान का हिस्सा है।
ZEE एंटरटेनमेंट ने अधिकारी ने क्या कहा
ZEE एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive) पुनीत गोयनका ने इस समझौते पर खुशी जताते हुए कहा कि FIFA जैसे टूर्नामेंट को दर्शकों तक पहुंचाना हमारे लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा, “फुटबॉल क्षेत्र, भाषा और आयु की सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने वाला खेल है। मीडिया अधिकार हासिल करने और समर्पित खेल चैनल शुरू करने का फैसला इस खेल की दीर्घकालिक संभावनाओं पर कंपनी के भरोसे को दर्शाता है।”
ZEE को मिला फीफा वर्ल्ड कप ब्राडकास्टिंग का अधिकार
Romy Gai ने भारत को युवा आबादी और फुटबॉल के प्रति तेजी से बढ़ती रुचि वाला एक शानदार मार्केट बताया। उनका कहना है कि ZEE का व्यापक टेलीविजन और डिजिटल नेटवर्क देश के अलग-अलग क्षेत्रों में फुटबॉल की पहुंच बढ़ाने और खेल को अधिक दर्शकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भारत में मीडिया अधिकारों के लिए शुरुआत में करीब 948.78 करोड़ रुपये की कीमत निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में घटाकर 569.27 करोड़ रुपये कर दिया गया।

