FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज 11 जून से {जबकि भारत में इसकी 12 जून } शुरू होने वाली है। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा। इसके अलावा पहली बार इस टूर्नामेंट को 3 देश मिलकर होस्ट करने वाले हैं। इन देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको शामिल हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में पहली बार कुल 48 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। इसके चलते हुए इस बार इन सभी टीमों को 4-4 के 12 ग्रुप में बांटा गया है। वहीं इस बार इन सभी टीमों के बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे।
इसके अलावा इस टूर्नामेंट के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले 11 से 27 जून तक खेले जाएंगे। जबकि आगामी 28 जून से लेकर 3 जुलाई तक इसके राउंड ऑफ 32 के मैच खेले जाएंगे। इसके बाद फिर 4 से 7 जुलाई तक राउंड ऑफ 16 के मैच खेले जाएंगे। वहीं इस बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मैच 9 से 11 जुलाई तक खेले जाएंगे। इसके बाद फिर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच 14 और 15 जुलाई को खेले जाएंगे। इसके बाद 19 जुलाई को तीसरे स्थान के लिए मैच खेला जाएगा। जबकि इस फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भी आगामी 19 जुलाई को ही खेला जाएगा।
फीफा वर्ल्ड कप में मेसी रचेंगे इतिहास :-
इसके अलावा इस बार फीफा विश्व कप 2026 में खेलते हुए सभी की नजरें अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी पर ही रहने वाली है। क्यूंकि इस बार वह बतौर डिफेंडिंग चैंपियन फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उतरने वाले हैं। इसके अलावा साल 2022 में लियोनेल मेसी की कप्तानी में ही अर्जेंटीना की टीम चैंपियन बनी थी।

तब उन्होंने फाइनल में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को हराया था। इसके चलते हुए ही इस बार भी मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके अलावा इस बार वह टूर्नामेंट में 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बनेंगे मेसी :-
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी जब इस मेगा टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे तो इसके चलते हुए वह एक बड़ा और अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वहीं इस वर्ल्ड कप में खेलने के साथ ही मेसी सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। क्यूंकि इस बार यह उनका छठा फुटबॉल वर्ल्ड कप होने वाला है। इसके अलावा इस बार वह 6 वर्ल्ड कप खेलने वाले अर्जेंटीना के पहले खिलाड़ी भी बन जाएंगी।

इसके अलावा अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने साल 2006 में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था। इसके बाद उन्होंने साल 2010, 2014, 2018 और 2022 फीफा वर्ल्ड कप में भी भाग लिया था। इसके अलावा अभी तक पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मैक्सिको के गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ छह फीफा विश्व कप खेल चुके हैं। इसके चलते हुए अब मेसी 6 विश्व कप खेलने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
मिरोस्लाव क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ेंगे मेसी :-
इसके अलावा लियोनेल मेसी ने अभी तक फीफा विश्व कप के इतिहास में 26 मुकाबलों में खेलते हुए कुल 13 गोल किए हैं। इसके चलते हुए अब वह फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले संयुक्त रूप से चौथे खिलाड़ी बने हुए हैं।

जबकि इस फीफा विश्व कप में अगर मेसी 4 गोल कर देते हैं तो वो विश्व कप में 17 गोल कर लेंगे। इसके साथ ही वह विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। वहीं इस मौजूदा समय में यह रिकॉर्ड जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजे के नाम पर दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने 4 वर्ल्ड कप में 24 मैचों में खेलते हुए कुल 16 गोल दागे थे।
रोनाल्डो के इस रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे मेसी :-

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की टीम के लिए अभी तक चार अलग-अलग वर्ल्ड कप के सीजन में गोल किए हैं। इसके अब यदि वह साल 2026 फीफा विश्व कप में भी एक गोल कर देते हैं तो पुर्तगाल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दुनिया के दूसरे और दक्षिण अमेरिका के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। क्यूंकि रोनाल्डो ने अपने 5 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप सीजन में गोल किए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

