FIFA World Cup 2026: इस समय पूरी दुनिया के सिर पर फुटबॉल का खुमार छाया हुआ है। इसके चलते हुए ही इस फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-G में मिस्र और बेल्जियम फुटबॉल टीम के बीच मैच खेला गया था, लेकिन वह मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच सिएटल स्टेडियम में खेला गया है।
इस मैच के ड्रा हो जाने के चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है। वहीं इस मैच में मिस्र ने 20वें मिनट में पहला गोल दागकर बढ़त हासिल की थी। इसके बाद फिर खेल के 66वें मिनट में दुर्भाग्यपूर्ण ओन गोल के कारण बेल्जियम ने स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद फिर दोनों टीमों ने गोल के कई प्रयास किए थे लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर पाई।
जानिए कैसे दागे गए दोनों गोल :-
इस मैच में मिस्र फुटबॉल टीम के लिए पहला गोल इमाम अशूर ने किया था। जबकि मैच का ओन गोल मोहम्मद हानी से आया था। इसके बाद बेल्जियम फुटबॉल टीम ने रोमेलु लुकाकू के मैदान पर उतरने के केवल 23 सेकंड बाद ही बराबरी हासिल कर ली थी।

क्यूंकि उनके दबाव के कारण मिस्र के डिफेंडर हानी ने गेंद को खुद ही अपने ही गोल में डाल दिया था। इसके अलावा तब दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद सलाह ने अशूर को शानदार असिस्ट दिया था। इसके चलते हुए तब उन्होंने मिस्र के लिए अपना 30वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए पहला गोल दागा था।
आइए जानें कैसा रहा मैच का हाल :-
इस मैच में बेल्जियम की फुटबॉल टीम ने गोल करने की 15 बार कोशिश की थी। इस बीच उन्होंने 3 बार टारगेट पर शॉट भी लगाए थे। जबकि दूसरी तरफ मिस्त्र की टीम ने इस मैच में 14 बार गोल करने की कोशिश की थी। इसके लिए उन्होंने 4 बार टारगेट पर शॉट भी लगाए थे।

इसके चलते हुए इस रोमांचक मैच में बेल्जियम ने 53 प्रतिशत समय तक बॉल पर कब्जा जमाए रखा था। इस दौरान उन्होंने 88 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 445 पास पूरे किए थे। जबकि इस दौरान मिस्र की टीम ने 47 प्रतिशत गेंद अपने नियंत्रण में रखी थी। इसके अलावा उन्होंने इस बीच 367 पास भी किए थे। इस दौरान उनकी एक्यूरेसी 82 प्रतिशत की रही थी।
मिस्र के खिलाड़ियों ने बनाए कई रिकॉर्ड :-
इसके अलावा दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद सलाह ने अपने जन्मदिन पर फीफा विश्व कप में असिस्ट दर्ज कर इतिहास रच दिया है। क्यूंकि वह साल 1966 के बाद से यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं।

जबकि केवल 18 साल के हमजा अब्देलकरीम मिस्र के लिए विश्व कप में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा बार्सिलोना अकादमी से जुड़े इस खिलाड़ी ने अपने करियर में एक बड़ा मील का पत्थर पार करते हुए विश्व कप जैसे बड़े मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा ली है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

