T20 WC 2024 Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आज के ही दिन साल 2011 में अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। आज विराट वेस्टइंडीज में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 का मुकाबला खेलेंगे।
T20 WC 2024 Virat Kohli:भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से आज
T20 WC 2024 Virat Kohli: भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला आज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। दोनों टीमें बाराबाडोस केन्सिंगटन ओवल में आमने-सामने होंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा।
इस मैच में विराट कोहली पर सभी की निगाहें खास तौर पर रहने वाली है, क्योंकि इस बार के टी20 वर्ल्ड कप में उनका बल्ला अभी तक एकदम खामोश रहा है। इस टूर्नामेंट के 3 मैचों में उन्होंने सिर्फ 5 रन ही बनाए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विराट अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में किस प्रकार से बल्लेबाजी करते हैं।
T20 WC 2024 Virat Kohli:अफगानिस्तान के खिलाफ ही कोहली ने लगाया है टी-20 शतक
T20 WC 2024 Virat Kohli: विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में केवल एक ही शतक लगाया है। उन्होंने वह शतक एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ ही लगाया था। ऐसे में आज के दिन भारतीय फैस की नजरें एक बार फिर से उन पर टिकी रहेंगी।

विराट को अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करना बेहद पसंद है। बता दें कि, कोहली ने 8 सितम्बर 2022 को एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 122 रनों की तूफानी पारी खेली थी। भारतीय क्रिकेट फैंस को आज के मैच में भी उनसे कुछ वैसी ही उम्मीदें रहेंगी।
T20 WC 2024 Virat Kohli: आज के ही दिन विराट कोहली ने साल 2011 में किया था टेस्ट डेब्यू

T20 WC 2024 Virat Kohli: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली ने आज के दिन ही यानी 20 जून को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। कोहली ने अपने करियर का पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। अपने टेस्ट डेब्यू मैच में कोहली के बल्ले से पहली पारी में 4 रन और दूसरी पारी में 15 रन निकले थे।

आज कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में वेस्ट इंडीज में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेंगे। फैंस उम्मीद करेंगे कि आज के मैच में विराट के बल्ले से एक बड़ी पारी देखने को मिले और टीम इंडिया यह मुकाबला जीत जाए।
यह भी पढ़ें :-UFC: MMA के टॉप 5 फाइटर, जिन्होंने UFC में बिखेरा है अपना जलवा







