SL vs BAN, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 का 15 वां मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया। यह मुकाबला डलास स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका से 2 विकेट से जीत लिया। वहीं इस विश्व कप के टूर्नामेंट में यह पहली बार हुआ है जब श्रीलंका की टीम को बांग्लादेश के हाथों हार झेलनी पड़ी है।

T20 WORLD CUP 2024 इस समय श्रीलंका की कप्तानी वानिंदु हसरंगा कर रहे है। उनकी कप्तानी में ही श्रीलंका की टीम इस बार इस मेगा टूर्नामेंट में लगातार दो मैच हार चुकी है। इस लगातार दूसरी हार के चलते ही अब श्रीलंका की टीम पर इस मेगा टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। अब बांग्लादेश की टीम ने जीत के साथ ही सुपर – 8 में क्वालीफाई करने के लिए अपना एक कदम और आगे बढ़ा दिया है।
T20 WORLD CUP 2024 रोमांचक मुकाबले में जीता बांग्लादेश :-
T20 WORLD CUP 2024 का यह मुकाबला अमेरिका के डलास स्टेडियम पर खेला गया था। इस मुकाबले में काफी उतार – चढ़ाव देखने को मिला। इस मुकाबले में बांग्लादेश टीम के कप्तान ने टॉस को जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं टॉस को हार कर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने अपनी पारी की शुरुआत काफी अच्छी की।

T20 WORLD CUP 2024 श्रीलंका ने अपनी पारी के पावरप्ले में केवल 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन बनाए। इस मैदान की पिच काफी मुश्किल वाली थी। श्रीलंका ने 14 ओवर में टोटल 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया। तब इसके बाद श्रीलंका की टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा और केवल 23 रनों के अंदर ही अपने अंतिम के 6 विकेट खो दिए। और बांग्लादेश को जीत के लिए 124 रन का छोटा सा लक्ष्य मिला।
इस छोटे से लक्ष्य को जब बांग्लादेश की टीम बनाने के लिए मैदान पर उतरी तो लग रहा था कि वह आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी पर ऐसा नहीं हो सका। क्यूंकि श्रीलंका की टीम ने पॉवरप्ले में 28 रन पर ही बांग्लादेश के तीन विकेट गिरा दिए। इस तरह से मुकाबले में काफी रोमांच आ गया। लेकिन विकेट कीपर बल्लेबाज लिटन दास और तौहीद हृदय ने बांग्लादेश की इस बिखरती पारी को संभाल लिया।

T20 WORLD CUP 2024 इसके बाद केवल 3 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाकर बांग्लादेश काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी। इसके बाद श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने बांग्लादेश की टीम को दो झटके लगा दिए। इसके तुरंत बाद ही तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने बांग्लादेश का एक विकेट गिरा दिया। इसके बाद ही नुआन तुषारा ने भी बांग्लादेश के दो विकेट गिराकर मैच को श्रीलंका की तरफ झुका दिया। इस तरह से बांग्लादेश की टीम ने अपने 5 बल्लेबाजों को केवल 22 रन बनाने में ही खो दिया।

इस समय बांग्लादेश की टीम बिलकुल हार की तरफ जा चुकी थी। लेकिन फिर इसके बाद बांग्लादेश के निचलेक्रम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज महमुदुल्लाह ने सिर्फ 13 गेंद पर 16 रनों की समझदार पूर्ण पारी खेल कर अपनी टीम को इस हारे हुए मैच में जीत दिला दी। इस तरह से बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ टी 20 विश्व कप में पहली जीत भी दर्ज कर ली।
T20 WORLD CUP 2024 अब श्रीलंका पर मंडराया बाहर होने के खतरा :-
श्रीलंका की टीम ने साल 2014 में टी 20 विश्व कप का खिताब जीता था। तब से लेकर अब तक हैरानी वाली बात ये है कि श्रीलंका की टीम उसके बाद इस विश्व कप के किसी भी एडिशन में नॉकआउट स्टेज तक भी नहीं पहुंच पाई है। इस मैच से पहले भी श्रीलंका की टीम एक मैच दक्षिण अफ्रीका से हर चुकी है। और आज फिर इस मैच में बंगलदेश के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है।

T20 WORLD CUP 2024 इस हार के चलते ही अब श्रीलंका की टीम पर सुपर 8 से पहले ही बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। लेकिन अब भी श्रीलंका की टीम मैथेमेटिकली सुपर 8 में पहुँच सकती है। श्रीलंका के अब केवल दो मैच ही बचे है। ये दोनों मैच इसके छोटी टीमों के खिलाफ है। अगर बांग्लादेश की टीम अपने दोनों ही मुकाबले हार जाती है तो श्रीलंका की टीम को अपने दोनों ही मुकाबले अच्छी नेट रन रेट से जीतने पड़ेंगे। लेकिन अब श्रीलंका के क्वालीफाई करने का चांस बहुत ही कम है।
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन से हराकर रचा इतिहास

