Saturday, February 7

AUS vs ENG, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 का 17वां मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। ग्रुप बी के इस मैच में इन दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं इंग्लैंड का पहला मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ बारिश के चलते रद्द हो गया था। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में ओमान को हराया था।

T20 WORLD CUP 2024 अब इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है। तभी तो आज के मैच में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर सकती है। अब इस मैच से पहले आइये जानते है आज के मैच में पिच कैसी रहने वाली है।

T20 WORLD CUP 2024 पिच रिपोर्ट :-

T20 WORLD CUP 2024 आज का मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेला जाएगा। यह मुकाबला केंसिंग्टन ओवल बारबाडोस स्टेडियम के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में आज पिच पर गेंद और बल्ले के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मैदान की पिच मिटटी और बारीक रेत और बजरी से मिलकर बनी है। तभी तो यहां पर गेंदबाजों को काफी उछाल मिलती है।

england player
image source : X

T20 WORLD CUP 2024 आज हम कह सकते है कि इस मैदान पर खेलते हुए गेंदबाजों को काफी स्विंग मिलेगी। लेकिन जैसे – जैसे बल्लेबाज इस पिच पर समय गुजारेगा तो वह यहां पर बड़ी पारी खेल सकता है। लेकिन बल्लेबाज को यहां पर गेंद को पुरानी होने का इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन इस मैदान पर जैसे – जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच भी धीमी होती चली जाएगा।

जब इस मैदान की पिच धीमी हो जाती है तो तब यहां पर स्पिनर्स को भी मदद मिलनी शुरू हो जाती है। तभी तो हम सबको आज के मैच में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी का औसतन स्कोर 180 रन है और दूसरी पारी का औसतन स्कोर 160 रन है। इस मैदान पर दूसरी पारी में स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलनी शुरू हो जाती है क्यूंकि तब तक पिच काफी धीमी हो जाती है।

australia cricket team
image source : X

T20 WORLD CUP 2024 के लिए इंग्लैंड की टीम :-

जोस बटलर (विकेटकीपर और कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जॉनी बेयरस्टो, विल जैक्स, मोइन अली, लियम लिविंगस्टन, सैम करन, फिलिप साल्ट, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, रीस टॉप्ली और टॉम हार्टले।

T20 World Cup 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम :-

मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर और एडम जाम्पा।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश से रोमांचक मुकाबले में हारा श्रीलंका, अब इस टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version