SA vs NEP, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 में अबकी बार कई उलटफेर देखने को मिल रहे है। आज के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और नेपाल के बीच भी आज हमें एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल जाता। आज के मुकाबले हमको एक चमत्कार देखने को मिल सकता था। क्यूंकि नेपाल ने मजबूत दक्षिण अफ्रीका से अपना मुकाबला केवल 1 रन से हारा है। इस वक़्त नेपाल एक एसोसिएट नेशन है। और आज वह दक्षिण अफ्रीका को हराने में केवल एक रन से ही चूक गया।
T20 WORLD CUP 2024 भले ही इस मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीत लिया हो लेकिन आज के मुकाबले में जिस तरह से नेपाल की टीम खेली है उन्होंने इस मुकाबले को खेल कर सबका दिल जीत लिया। इस मुकाबले में नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेपाल की टीम ने इस मुकाबले में केवल 115 रन के स्कोर पर ही रोक दिया।

जब इन रनों को चेज करने के लिए नेपाल की टीम आई तो वह इस छोटे से स्कोर को चेज करने से केवल 1 रन से ही चूक गई। नेपाल की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी। अब तक इस विश्व कप में इससे पहले दो उलटफेर हो चुके है। यह तीसरा उलटफेर था जो होने से बच गया। इससे पहले अमेरिका की टीम ने पाकिस्तान को और अफगानिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर किया था।
T20 WORLD CUP 2024 नेपाल ने निकाला साउथ अफ्रीका का दम :-
T20 WORLD CUP 2024 टी 20 विश्व कप के इस मुकाबले में नेपाल की टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम को केवल 115 रन ही बनाने दिए। इस मुकाबले में नेपाल की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट गेंदबाज कुशल भुर्तेल ने लिए। वहीं इस मुकाबले में 3 विकेट गेंदबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी को भी मिले। वहीं इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 43 रन रीजा हैंड्रिक्स के बल्ले से निकले। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने भी इस मुकाबले में नाबाद 27 रन की पारी खेली।
T20 WORLD CUP 2024 दक्षिण अफ्रीका से सिर्फ 1 रन से हारा नेपाल :-
T20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में नेपाल ने अपनी बल्लेबाजी की शुरुआत काफी समझदारी पूर्वक की। इस मुकाबले में सभी नेपाली बल्लेबाज सावधानी से काफी संभलकर अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे थे। तभी तो एक समय लग रहा था कि नेपाल काफी आसानी से इस मुकाबले को जीतककर इतिहास रच देगा। लेकिन तभी इसके बाद ही नेपाल के विकेट एक के बाद एक गिरते ही चले गए। और नेपाल की टीम काफी प्रेसर में आ गई। इस मुकाबले में नेपाल का तीसरा विकेट 85 के स्कोर पर गिरा। तभी से ही नेपाल की टीम प्रेसर में आ गई। लेकिन इसके बाद केवल 15 रन के अंदर ही नेपाल ने अपने 3 विकेट खो दिए।

T20 WORLD CUP 2024 आखिरी ओवर में नेपाल को चाहिए थे 8 रन :-
T20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में जीत के लिए नेपाल की टीम को आखिरी ओवर में 8 रनों की जरुरत थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए इस लास्ट ओवर को डालने के लिए ओटनील बार्टमेन आये। इस ओवर में पहली 5 गेंदों पर गुलशन झा ने 6 रन बना लिए थे। लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर वो चूक गए। इस लास्ट गेंद पर रन लेने के चक्कर में वो रन आउट हो गए। तब इस तरह से नेपाल इस मुकाबले को केवल 1 रन से ही हर गया।
ये भी पढ़ें: भारत बनाम कनाडा मैच में कौन मारेगा बाजी, जानें पिच रिपोर्ट सहित फैंटसी टीम की जानकारी

