NZ vs UGA, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 के एक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने युगांडा को काफी बुरी तरह से हरा दिया। इस मुकाबले का कोई भी अर्थ नहीं निकलने के बावजूद भी न्यूजीलैंड की टीम ने युगांडा को केवल 40 रनों के अंदर ही ढेर कर दिया है। जबकि इस लक्ष्य को केवल 32 गेंदों में ही हासिल कर लिया।
T20 WORLD CUP 2024 न्यूजीलैंड की टीम टी 20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 से पहले ही बाहर चुकी है।तभी टी इस मैच के परिणाम का इन दोनों ही टीमों पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है। लेकिन यह न्यूजीलैंड के लिए जरुरी है क्यूंकि इससे पहले न्यूजीलैंड ने कोई भी मैच नहीं जीता था। न्यूजीलैंड ने इस सीजन में केवल 3 मैचों में से 1 जीत दर्ज की है।
T20 WORLD CUP 2024 में न्यूजीलैंड की पहली जीत :-
T20 WORLD CUP 2024 इस टी 20 विश्व कप 2024 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान की टीम ने हरा दिया था। तब न्यूजीलैंड इस पहले मुकाबले में ही उलट फेर का शिकार बनी थी। वहीं दूसरे मुकाबले में उनको सह मेजबान वेस्टइंडीज ने 13 रनों से दिया था। न्यूजीलैंड का आखिरी मुकाबला 17 जून को पपुआ न्यू गिनी के साथ है । इस मुकाबले में खेलने के बाद वह अपने घर को वापस लौट जाएगी।

T20 WORLD CUP 2024 तास के पत्तों की तरह बिखर गई युगांडा की टीम :-
T20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में युगांडा की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई। पहले बल्लेबाजी करते हुए युगांडा की शुरुआत काफी खराब हुई। इस मुकाबले में युगांडा के सभी बल्लेबाज तास के पत्तों की तरह आउट होते ही चले गए। इस मुकाबले में युगांडा के लिए वेस्वा ने सबसे ज्यादा 11 रनों की पारी खेली।

वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से इस मुकाबले में सबसे ज्यादा टिम साउदी ने केवल 4 रन देकर 3 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट ने भी इस मुकाबले में केवल 7 ही रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया। वहीँ मिचेल सेंटनर ने भी केवल 8 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा रचिन रविंद्र ने भी केवल 9 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया। लॉकी फर्ग्यूसन ने भी इस मुकाबले में 9 रन देकर एक विकेट लिया।
T20 WORLD CUP 2024 5.2 ओवरों में ही किया न्यूजीलैंड ने लक्ष्य हासिल :-
T20 WORLD CUP 2024 न्यूजीलैंड की टीम इन 41 रनों के लक्ष्य को जब हासिल करने आई तो उन्होंने केवल 32 गेंदों में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम जब 24 रन थी तो उनका पहला विकेट फिन एलन के रूप में गिरा। उनको 9 रन पर रिआजत अली शाह ने आउट किया। इसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे और रचिन रविंद्र ने टीम को जीत दिला दी। इस मुकाबले में कॉन्वे ने 15 गेंदों में 4 चौके की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। वहीँ रचिन रविंद्र ने भी एक रन का योगदान दिया।
ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप 2024 में एक और बड़ा उलटफेर होने से बचा, दक्षिण अफ्रीका से सिर्फ एक रन से हारा नेपाल

