IND VS AFG, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 में आज 20 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाने वाला है। यह मुकाबला बारबाडोस केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाने वाला है। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला आज रात 8 बजे से शरू होगा। इस टी 20 विश्व कप में भारत के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अपने 3 मुकाबले जीत कर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया था। जबकि एक मुकाबला रद्द हो गया था।

इस वक़्त भारतीय टीम अपनी शानदार लय में दिख रही है। तभी तो आज सुपर 8 के अपने मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम को हराकर भारत सेमीफाइनल की ओर अपना एक कदम आगे बढ़ा लेगी। वहीं अगर हम अफगानिस्तान की टीम की बात करे तो उन्होंने भी ग्रुप स्टेज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी के चलते वो भी अब सुपर 8 के पहले मुकाबले में भारत की टीम को हराना चाहेगी। लेकिन इससे पहले हम आपको बता देना चाहते है कि आज के मैच में बारिश की भी सम्भावना बनी हुई है। तो चलिए जानते है आज के मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
T20 WORLD CUP 2024 कैसा रहेगा ब्रिजटाउन का मौसम? :-
T20 WORLD CUP 2024 आज ग्रुप ए में भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच सुपर 8 का पहला मुकबला बारबाडोस केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाने वाला है। मौसम के अनुसार आज के मैच के दौरान आसमान में बदल छाये रहेंगे। वहीं आज के मैच में बारिश की सम्भावना 14 फीसदी बनी हुई है। तभी तो हम कह सकते है कि आज के मैच में बारिश खलल पैदा कर सकती है।

आज के मैच के दौरान ब्रिजटाउन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है , वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस मैदान पर आज का मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होने वाला है। तभी तो इस प्रकार के मौसम के अनुसार आज वहां पर खेलने वाले खिलाड़ियों को ज्यादा उमस से परेशानी नहीं होने वाली है। अगर हम बारिश को छोड़ दे तो कह सकते है कि आज का मुकाबला काफी अच्छा होने की उम्मीद है।
T20 WORLD CUP 2024 कैसी होगी बारबाडोस की पिच? :-
T20 WORLD CUP 2024 आज के मुकाबले में अगर हम बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल की पिच की बात करें तो इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को ही काफी मदद मिलती है। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को काफी ज्यादा उछाल मिलती है। इसके साथ ही उनको इस मैदान से काफी स्विंग भी मिलती है। इसके अलावा इस मैदान की पिच से स्पिनरों को भी अच्छी खासी मदद मिलती है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिलता है। इसलिए इस मैदान पर जो टीम पहले टॉस जीतती है तो वह पहले बल्लेबाजी करना ही ज्यादा पसंद करती है। तभी तो इस मैदान पर टॉस काफी अहम हो जाता है।

T20 WORLD CUP 2024 अगर मैच में बारिश आई तो क्या होगा? :-
T20 WORLD CUP 2024 में सुपर 8 के इस मुकाबले में आज भारत और अफगानिस्तान की टीम एक दूसरे के आमने – सामने होंगी। अगर आज के इस मुकाबले में बारिश आ गई और मैच रद्द हो गया तो इन दोनों ही टीमों को एक – एक अंक दे दिया जाएगा। इस मुकाबले में आज अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी।

क्यूंकि इसके बाद भारतीय टीम के अगले मुकाबले बांग्लादेश की टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ होने वाले है। वहीं इसके साथ हम कह सकते है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम हमेशा ही भारतीय टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रही है। वहीं इससे पहले ही भारतीय टीम अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम के साथ होने वाले अपने मुकाबलों को जीत कर सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करना चाहेगी। आइये मैच से पहले जानते है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 क्या रहने वाली है।
T20 WORLD CUP 2024 दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 :-
भारत की संभावित प्लेइंग 11 :- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11 :- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अज़मतुल्लाह ओमरजाई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।
ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक के लिए शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर ने किया क्वालीफाई

