IND vs IRE, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 में टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर काफी शानदार शुरुआत की है। इस मुकाबले में जैसे ही भारत ने आयरलैंड को हराया तो इसी के साथ ही भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी है। इस मुकाबले में जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की तो इसी के साथ कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है। कप्तान रोहित शर्मा अब टी 20 क्रिकेट में धोनी को पछाड़कर भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए है।
T20 WORLD CUP 2024 में रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का खास रिकॉर्ड :-
T20 WORLD CUP 2024 में इस बार रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में जीत के साथ ही रोहित शर्मा अब टी 20 क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए है।

कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब दिलाया था। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 41 मैच जिताए है। लेकिन अब जैसे ही भारत आयरलैंड के खिलाफ मैच को जीता है तो कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को कुल 42वीं जीत दिलाई है।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत :-
1 :- 42 रोहित शर्मा
2 :- 41 एमएस धोनी
3 :- 32 विराट कोहली
रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप में पूरे किए हजार रन :-
टी 20 विश्व कप के इस मुकाबले में जैसे ही भारत के लिए रोहित शर्मा ने 37 रन बनाए। इसी के साथ अब रोहित शर्मा ने टी 20 वर्ल्डकप में अपने हजार रन भी पूरी कर लिए है। रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए है। हिटमैन से पहले ऐसा केवल विराट कोहली और श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने ने किया है। विराट कोहली ने अब तक टी20 विश्व कप में 1142 रन और जयवर्धने ने 1016 रन बनाए है। रोहित शर्मा ने अब तक टी 20 विश्व कप में 37 पारियों में 128.48 के स्ट्राइक रेट से 1015 रन बना लिए है। रोहित अब महेला जयवर्धने से केवल एक रन ही पीछे है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित ने पूरे किए 4000 रन :-
रोहित शर्मा ने इस मैच में जैसे ही 52 रनों की पारी खेली तो अब उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन भी पूरे हो गए है। उनसे पहले केवल भारत के विराट कोहली ही ऐसा कर चुके है। टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले वो अब दूसरे बल्लेबाज बन गए है। विराट कोहली ने अभी तक टी 20 इंटरनेशनल मैचों में 4038 रन बनाए है। वहीं रोहित शर्मा ने अब टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 4026 रन बन लिए है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने तीनों प्रारूपों में पूरे किए 4000+ रन :-
विराट कोहली- टेस्ट में 8848, वनडे में 13848 और टी20आई में 4038
रोहित शर्मा- टेस्ट में 4137, वनडे में 10709 और टी20आई में 4026*
रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़े 600 छक्के :-
आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तीन छक्के लगाए। कल जैसे ही रोहित शर्मा ने तीन छक्के लगाए तो अब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के भी पूरे कर लिए है। इसी के साथ रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए है। इसके बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल आते है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 553 छक्के लगाए है।

ये भी पढ़ें: नोवाक जोकोविच ने बीच में छोड़ा फ्रेंच ओपन, दाहिने घुटने में चोट के चलते थे परेशान







