Tuesday, February 17

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने शनिवार हुए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी 20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी जीत ली है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही अब बीसीसीआई ने अपने सभी खिलाड़ियों के लिए भी अपने खजाने की तिजोरी को खोल दिया है। इस जीत के साथ ही बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अब भारतीय टीम के लिए कैश प्राइज 125 करोड़ रूपये देने की घोषणा कर दी है।

indian cricket team
image source : X

T20 World Cup 2024 इस फाइनल मुकाबले में जैसे ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की तो पूरे देश में इस जीत का जश्न बनाया गया। इससे पहले ऐसा मौका साल 2007 में आया था जब भारत ने इस ट्रॉफी को जीत था। उस समय भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। उस समय धोनी की अगुवाई में ही टीम इंडिया ने यह कारनामा किया था।

T20 World Cup 2024 बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की इनाम की घोषणा :-

T20 World Cup 2024 बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि मुझे इस बार T20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने वाली अपनी भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ रूपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए काफी ख़ुशी हो रही है। इस बार भारतीय टीम ने इस मेगा टूर्नामेंट में अपनी असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और सही खेल भावना का परिचय दिया है।

BCCI Secretary Jai Shah
image source : X

T20 World Cup 2024 इस बार भारतीय टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए इस खिताब को जीता है। इस टी 20 विश्व कप की ट्रॉफी के लिए मैं सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बहुत – बहुत बधाई देता हूं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी अपनी टीम की इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया और अपने सभी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ भी की। क्यूंकि इस बार पूरी टीम ने एक साथ मिलाकर इस विश्व कप के फाइनल मुकाबले में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका पर 7 रनों से जीत दर्ज करते हुए इस ट्रॉफी पर कब्ज़ा भी किया है।

T20 World Cup 2024 17 साल बाद टी20 चैंपियन बना भारत :-

T20 World Cup 2024 17 साल बाद एक बार फिर से भारतीय टीम टी 20 विश्व कप की चैंपियन बनी है। इससे पहले साल 2007 में टी 20 विश्व कप के पहले ही संस्करण में भारत ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इस ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया था। फिर इसके बाद भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 का वनडे विश्व कप जीता था।

india team
image source : X

T20 World Cup 2024 इसके बाद अब रोहित शर्मा ने भी टी 20 विश्व कप खिताब दिलाने का यह कारनामा कर दिखाया है। इस खिताब को दिलाते ही रोहित शर्मा अब कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल हो गए है। इस बार टी 20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में दिग्गज विराट कोहली ने काफी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मुकाबले में 59 गेंद पर 76 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं इस फाइनल मुकाबले में आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका से मैच को छीन लिया था।

T20 World Cup 2024 3 भारतीय खिलाड़ियों ने टी20 आई से लिया संन्यास :-

T20 World Cup 2024 इस बार जैसे ही भारतीय टीम ने टी 20 विश्व कप का खिताब जीता तो इसके साथ ही पहले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी 20 आई से सन्यास का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी टी 20 विश्व कप है और साथ ही आखिरी टी 20 मुकाबला भी है। इसके थोड़ी देर बाद ही कप्तान रोहित शर्मा ने भी खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट से सन्यास की घोषणा कर दी।

rohit sharma
image source : X

T20 World Cup 2024 टी 20 से सन्यास लेते हुए रोहित ने कहा कि, ” टी 20 क्रिकेट से अलविदा कहने का इससे शानदार मौका मेरे लिए और कोई नहीं हो सकता है।” वहीं इसके बाद रविवार को भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 आई से संन्यास का ऐलान कर दिया। अब भारतीय टीम में टी 20 फॉर्मेट के लिए तीन स्थान एक साथ खाली हो गए है। इसके बाद अब युवा खिलाड़ियों के पास मौका होगा अपनी प्रतिभा को भुनाने का।

ये भी पढ़ें: रोहित और कोहली के बाद इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने भी लिया T20I क्रिकेट से संन्यास

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version