T20 World Cup 2024: टी 20 वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब दो -तीन दिन का समय बचा है। इससे पहले टी 20 विश्व कप के सभी टीमों के वॉर्मअप मैच खेले जा रहे है। इसी बीच आज त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने नामीबिया के खिलाफ अपना वॉर्मअप मैच खेला। इस वॉर्मअप मैच के छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बहुत ही आसानी से जीत हांसिल की।
इस वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बता दिया कि क्यों इस ऑस्ट्रेलियाई टीम को विश्व विजेता टीम कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साल 2021 में इस टी 20 के खिताब को जीतकर अपने नाम किया था। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे और टेस्ट में भी इस समय वर्ल्ड चैंपियन बनी हुई है। तभी तो इस वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने नामीबिया की टीम को बड़ी ही आसानी के साथ 7 विकेट से हराकर जीत लिया।
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की सटीक लाइन लेंथ :- ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले वॉर्मअप मैच में टॉस को जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तभी तो इस टी 20 विश्व कप 2024 की वजह से ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेडलवुड इस बार आईपीएल में नहीं खेले। इस वॉर्मअप मैच में जोश हेडलवुड ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही नामीबिया के सलामी बल्लेबाज माइकल वान लिंगन को आउट कर दिया।
अपने इस पहले ओवर में जोश हेडलवुड ने बिना रन दिए 1 विकेट लिया। इस मैच में हेजलवुड ने अपनी सटीक लाइन और लेंथ का नजारा पेश किया। उन्होंने अपने स्पेल के 3 ओवर को मेडन डाला और 2 विकेट भी लिए। जैसे ही इस मैच में हेजलवुड ने अपना स्पेल ख़त्म किया तो उसके बाद एडम जम्पा बॉलिंग करने के लिए आये। उन्होंने भी नामीबिया के सभी खिलाडियों को अपनी सटीक गेंदबाजी से बांधकर रखा।
इस वॉर्मअप मैच में नामीबिया की पूरी टीम अपने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 119 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पार्ट टाइम स्पिनर के रूप में टिम डेविड ने भी इस वॉर्मअप मैच में अपने हाथ आजमाएं। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 39 रन दिए। इस मैच में नामीबिया के बल्लेबाजों ने टिम डेविड की जमकर क्लास लगाई।
जोश हेजलवुड ने इस मैच में 4 ओवर के अपने स्पेल में केवल 5 रन देकर 2 खिलाड़ियों को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर ने भी अपने 4 ओवर में 3 विकेट लिए। अब अगर हम नामीबिया की पारी की बात करे तो विकेटकीपर बल्लेबाज जान ग्रीन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इस मैच में जान ग्रीन ने 30 गेंदों का सामना करते हुए टोटल 38 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।
10 ओवर में टारगेट किया चेज :- नामीबिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 119 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को बनाने के लिए 120 रनों का छोटा सा लक्ष्य दिया। इस छोटे से लक्ष्य को बनाने के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में आए डेविड वॉर्नर ने आते ही शुरू से ही नामीबिया के गेंदबाजों की जमकर कुटाई लगानी शुरू कर दी। तभी तो इस मैच में पावरप्ले ख़त्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 61 रन था।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने 14 गेंद पर 18 रन और जोश इंग्लिश ने 4 गेंद पर 5 रन बनाए। वहीं इस मैच में अपनी गेंदबाजी से कोई भी कमाल नहीं दिखा पाने वाले स्टार आल राउंडर टिम डेविड ने 16 गेंद पर 3 चौके और एक छक्का लगाकर 23 रन बनाए। लेकिन डेविड वार्नर ने इस पूरे मैच में अपना विस्फोटक रवैय्या बनाए रखा। डेविड वार्नर ने 10वें ओवर में छक्का मारकर केवल 20 गेंदों पर ही अपनी फिफ्टी को पूरा कर लिया। इसके बाद अगली गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला दी। इस मैच में वार्नर के बल्ले से कुल 54 रन निकले।
ये भी पढ़ें: सिफ्त कौर की कहानी, जिसकी दुनिया है दिवानी

