T20 World Cup 2024 : इसी साल जून में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की निगाहे होंगी। क्यूंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी तक भी इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया है। क्यूंकि इसी महीने जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत के पूर्व स्टारों ने अपनी – अपनी टीमें बनाना शुरू कर दिया है।
इसी बीच अब भारत के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम को चुना है। उन्होंने ने अपनी इस टीम में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को जगह नहीं दी है। हरभजन सिंह ने हार्दिक के अलावा भी अपनी इस टीम से शुभमन गिल और ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को भी बाहर किया। हरभजन सिंह ने इस टीम में इस बार आईपीएल सीजन में सनसनी मचाने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव को रखा है।
इस सीजन में मयंक यादव लखनऊ सुपर जाइंट्स की तरफ से खेल रहे है। इस सीजन में मयंक यादव लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे है। मयंक यादव ने अब तक केवल 2 ही मुकाबले खेले है। इस 2 मैचों में मयंक यादव ने 6 विकेट लिए है। और खास बात ये है की इन दोनों मैचों में ही मयंक यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला है।
क्यूंकि हरभजन सिंह ही पहले खिलाडी ही नहीं है जिन्होंने मयंक यादव को अपनी टीम में चुना है। हरभजन सिंह ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में मयंक यादव के चयन की वकालत की है। हरभजन सिंह ने सलामी बल्लेबाज के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को टीम में चुना है। तीसरे नंबर के लिए उन्होंने विराट कोहली को और चौथे नंबर के लिए सूर्यकुमार यादव को चुना है। हरभजन सिंह ने अपनी इस टीम में 2 विकेटकीपर बल्लेबाजों का चयन किया है।
ये विकेटकीपर है ऋषभ पंत और संजू सैमसन। इनके अलावा हरभजन ने फिनिशर के लिए रिंकू सिंह और शिवम दुबे को अपनी टीम में चुना है। और गेंदबाजी विभाग में स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सहित 7 खिलाडियों को अपनी टीम में जगह दी है। हरभजन सिंह ने कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दो स्टार स्पिनर्स को जगह दी है। और तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए हरभजन सिंह ने मयंक यादव , जसप्रीत बुमराह, आवेश खान, अर्शदीप सिंह को जगह दी है।
हमको लगता है कि बीसीसीआई इस सप्ताह के अंत में इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और टीम के कप्तान रोहित शर्मा से मिलकर बात करेंगे। क्यूँकि आईसीसी ने अपनी – अपनी टीमों की घोषणा के लिए सभी देशों में लास्ट 1 जून तक का समय दिया है। क्यूंकि 1 जून तक सभी टीमें आयोजन स्थल पर पहुँच जाएँगी। क्यूँकि यह बड़ा टूर्नामेंट 2 जून से अमेरिका में शुरू हो जायेगा। इस बड़े टूर्नामेंट में भारत को अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ ही खेलना है।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए हरभजन सिंह की भारतीय टीम :-
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.
ये भी पढ़ें: ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा पुरस्कार देने वाले तीन गेम







