Thursday, March 19

IPL 2024 : गुरुवार को आईपीएल 2024 के 41 वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया था। इस शानदार मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रनों से हरा दिया।
यह मैच हैदराबाद के होम ग्राउंड पर ही हुआ था। तो इस बार बेंगलुरु ने हैदराबाद को उसी के घर में हराया।

वहीं इस सीजन में हम बात करे सनराइजर्स हैदराबाद के अब तक के प्रदर्शन की तो हैदराबाद का अब तक का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन आईपीएल में बने 2 बार सबसे बड़े स्कोर को भी तोडा है। लेकिन जब हैदराबाद बेंगलुरु के लिए हुए 207 रनों के लक्ष्य को बनाने चली तो उस स्कोर को नहीं बना पाई।

और इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रनों से हरा दिया। लेकिन अब भी बेंगलुरु को अंक तालिका में कोई भी फायदा नहीं हुआ है। इस मैच को जीत कर बेंगलुरु ने 2 अंक तो अर्जित कर लिए है पर वह अब भी अंक तालिका में 10 वें पायदान पर ही मौजूद है। चलिए अब जानते है की किस प्रकार बेंगलुरु सुपर-4 में क्वालीफाई कर सकती है या नहीं।

इस वक़्त बेंगलुरु की क्वालीफाई करने के लिए काफी मुश्किल नजर आ रही है। अब बेंगलुरु को टॉप 4 में पहुँचने के लिए बाकि के बचे अपने 5 मुकाबलों में भी जीत अर्जित करनी होगी। क्यूंकि चौथे स्थान पर रहने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 16 अंकों की जरुरत होती है।

लेकिन यहाँ पर बेंगलुरु अपने बाकि के इन पांचों मुकाबलों में भी जीत अर्जित करती है तो बेंगलुरु के टोटल 14 अंक हो जायेंगे। लेकिन इस 14 अंकों को लेकर भी बेंगलुरु के टॉप 4 में जगह बनाने की रह काफी मुश्किल नजर आ रही है। पिछले सीजन में भी बेंगलुरु के 14 ही अंक थे और तब भी बेंगलुरु को एलिमिनेट होना पड़ा था।

बेंगलुरु को अब भी इस आईपीएल में अपने बाकि के 5 मुकाबले खेलने है। अगर बेंगलुरु अब अपने बाकि के सभी मैचों में जीत दर्ज करती है तो उसके कुल 14 अंक हो जायेंगे। और बेंगलुरु को उम्मीद करनी होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें भी 14-14 अंक के साथ ही इस टूर्नामेंट को खत्म करें।

अगर इस सभी टीमों के भी 14 – 14 अंक होते है तो बेंगलुरु को अपनी अपनी रन रेट अच्छी करनी होगी जिससे बेंगलुरु टॉप 4 में अपनी जगह पक्की कर सके। अगर बेंगलुरु अपने इन 5 मैचों में से 1 भी मैच हार जाती है तो फिर उसका प्ले ऑफ में पहुंचना लगभग असंभव हो जायेगा। वहीं अगर हैदराबाद, लखनऊ, चेन्नई, दिल्ली और गुजरात की टीमों में से किसी के पास भी 16 अंक भी हो गए तो बेंगलुरु प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

अब हमको यह देखना यह होगा कि क्या इस सीजन बेंगलुरु टॉप 4 के लिए क्वालीफाई कर पायेगी या नहीं। अब बात करते है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पुर स्क्वाड के बारे में।

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम :- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत , हिमांशु शर्मा, स्वप्निल सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, रीस टॉपले, टॉम कुरेन, विजयकुमार विशक, मयंक डागर, अल्ज़ारी जोसेफ, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, राजन कुमार

ये भी पढ़ें: T20 WC: भारत-पाकिस्तान के मैच का धमाकेदार प्रोमो हुआ जारी, इस बार क्या है खास, Video देखें

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version