Sunday, February 15

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा और अहम मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। इस मैच में दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें रहने वाली हैं। क्योंकि यह इस खेल की सबसे फियर्स राइवलरी है।

इंडिया और पाकिस्तान की टीमें जब भी मैदान पर होती हैं तो प्लेयर्स के साथ-साथ फैंस के बीच भी काफी ज्यादा टक्कर देखने को मिलती है। इस मुकाबले में जो भी अच्छा करेगा उसका नाम काफी लंबे समय तक लिया जाएगा।

यही वो मुकाबले हैं जो खिलाड़ी को बड़े प्लेयर के रूप में स्थापित करते हैं। दोनों टीमें अपनी पूरी जान झोंकना चाहेंगी। तो चलिए जानते हैं कि इस भारत और पाकिस्तान के बीच किन खिलाड़ियों के ऊपर सबकी नजरें रहने वाली हैं।

इंडिया-पाकिस्तान मैच में इन 5 प्लेयर्स पर होगी नजर

5 Players To Watch Out In India Vs Pakistan T20 World Cup Match
5 Players To Watch Out In India Vs Pakistan T20 World Cup Match

1. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जब से टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया है, तब से ही वो अपनी अटैकिंग बल्लेबाजी के दम पर दुनिया भर के गेंदबाजों के खिलाफ रन बना रहे हैं। वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो जल्दी आउट नहीं हुए तो कुछ ही ओवरों में गेम का रुख बदल सकते हैं। एशिया कप में भी उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा दिखाया था। इसलिए इस मैच में भी उनके ऊपर ही सबकी नजरें रहेंगी। भले ही अभिषेक की तबीयत अभी पूरी तरह से सही नहीं है, लेकिन वो इस मैच से पहले सही हो सकते हैं।

2. सैम अयूब (Saim Ayub)

पाकिस्तान के उभरते हुए सितारे सैम अयूब ने भी अपने प्रदर्शन से टीम में जान भर दी है। उनके डेब्यू से पहले पाकिस्तानी टीम काफी कंजरवेटिव क्रिकेट खेला करती थी, जिसके चलते वो ज्यादातर पार स्कोर से कम ही बना पाते थे। लेकिन जब से उन्होंने खेलना शुरू किया है, तब से वो काफी इंटेंट के साथ खेलते हैं और अभिषेक की तरह ही कुछ समय में गेम बदलने की क्षमता रखते हैं।

यही नहीं, वो गेंदबाजी में भी कंट्रीब्यूट करते हैं। श्रीलंका की स्पिन विकेट उनकी गेंदबाजी को सूट करती है, जिसका फायदा उन्होंने बखूबी उठाया है।

3. वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy)

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री से दुनिया के सभी बल्लेबाजों को चकमा दे रहे हैं। जब से उन्होंने दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है, तब से उनके खिलाफ रन बनाना काफी मुश्किल हो रहा है।

वो न तो रन देते हैं और विकेट भी चटकाते हैं। इंडिया में सपाट विकेट पर भी वो काफी किफायती हैं और श्रीलंका की स्पिन विकेट में उनके खिलाफ रन बनाना टेढ़ी खीर साबित होने वाला है।

4. उस्मान तारिक (Usman Tariq)

पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक के एक्शन के ऊपर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। न सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि खिलाड़ी भी उनके एक्शन को लेकर संदेह कर रहे हैं कि वो चेकिंग कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने सफाई भी दी है कि उनकी कोहनी बेंड है इसलिए ऐसा लगता है। हालांकि सच्चाई क्या है यह तो उनके एक्शन की जांच के बाद ही पता चलेगा।

श्रीलंका की स्पिन विकेट पर उनको काफी मदद भी मिल रही है और जिस तरह से वो गेंदबाजी कर रहे हैं, उसको देखते हुए इंडिया के बल्लेबाजों के लिए एक थ्रेट भी बन सकते हैं।

5. ईशान किशन (Ishan Kishan)

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने जब से दोबारा टीम में वापसी की है, तब से वो लगातार रन बना रहे हैं। वो और अभिषेक एक ही तरह से बल्लेबाजी करते हैं और कुछ ही समय में गेम को विपक्षी टीम से छीन सकते हैं।

ईशान ने नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उनसे इसी तरह की पारी की उम्मीद की जा रही है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version