Monday, February 16

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सभी मुकाबलों में काफी टक्कर देखने को मिल रही है। एसोसिएट टीमें भी टेस्ट प्लेइंग नेशन को लगातार टक्कर दे रही हैं। ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर न सिर्फ इस टूर्नामेंट का पहला उलटफेर किया है और सुपर 8 की जंग भी काफी दिलचस्प बना दी है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच होने वाला मैच काफी अहम हो गया है।

अभी नॉकआउट मैच शुरू नहीं हुए हैं, लेकिन श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह मुकाबला नॉकआउट बन गया है। क्योंकि जो भी यह मुकाबला हारेगा, वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती है।

AUS vs SL: दोनों टीमों की हालिया फॉर्म

AUS vs SL T20 World Cup 2026 Who Will Win This Match
AUS vs SL T20 World Cup 2026 Who Will Win This Match

AUS: ऑस्ट्रेलिया की टीम की हालिया फॉर्म काफी खराब रही है। उन्होंने अपने पिछले 5 मुकाबलों में से 1 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है।

लास्ट 5 मैच- L. W. L. L. L

SL: वहीं श्रीलंका की टीम की हालिया फॉर्म भी अच्छी नहीं है। लंका ने अपने पिछले 5 मैचों में से 2 में जीत हासिल की है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है।

लास्ट 5 मैच- W. W. L. L. L

क्या कहता है इस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। अगर इस ग्राउंड पर परिस्थितियों की बात करें तो यहाँ पर धीमी पिच रहती है, जिसमें रन बनाना बहुत मुश्किल होता है।

पल्लेकेले में अब तक 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें 16 बार पहले खेलने वाली और 14 मुकाबलों में बाद में खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा 2 मैच रद्द हो गए हैं। इस ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।

टोटल मैच- 32

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 16

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 14

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 168

2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 146

हाईएस्ट स्कोर- 263/3 ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका

लोएस्ट स्कोर- 88/10 न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका

हाईएस्ट टोटल चेज़– 178/2 पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 133/10 श्रीलंका बनाम इंग्लैंड

कैसा है पल्लेकेले/प्रेमदासा में दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच काफी टक्कर का होगा। भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ज़िम्बाब्वे से हारकर आ रही है, लेकिन आईसीसी इवेंट में उनको हल्के में लेने की भूल नहीं करनी चाहिए। जबकि, श्रीलंका अपने घर में काफी मजबूत है।

श्रीलंका की टीम ने टी20 में इस ग्राउंड पर अब तक 25 मैच खेले हैं, जिसमें 11 में जीत और 11 में हार का सामना करना पड़ा है।

मैच- 25

जीत- 11

हार- 11

नो रिजल्ट- 3

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टी20 में आर प्रेमदासा में 4 मैच खेले हैं, जिसमें 1 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है।

मैच- 4

जीत- 1

हार- 3

AUS vs SL: हेड टू हेड (पिछले 10 मैचों में)

ऑस्ट्रेलिया – 8

श्रीलंका- 2

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका: वेदर रिपोर्ट

तापमान– 31.4˚C

ह्यूमिडिटी– 61%

बारिश के चांस- 3%

AUS vs SL: कौन जीत सकता है यह मैच?

इस मैच में टॉस काफी अहम रोल प्ले करेगा। जो भी टीम टॉस जीतेगी, उसके मैच जीतने के चांस बढ़ जाते हैं। क्योंकि पल्लेकेले की पिच पर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे यह और धीमी होती जाती है और इसमें बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल होता जाता है।

पल्लेकेले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के मैच जीतने के चांस 50% हैं, जबकि गेंदबाजी करते हुए मुकाबला जीतने के चांस 44 प्रतिशत हैं।

बैटिंग फर्स्ट जीत- 50%

बैटिंग सेकंड जीत- 44%

दोनों टीमों की हालिया फॉर्म अच्छी नहीं है। हालाँकि श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने दोनों मैच जीते हैं। जबकि, ऑस्ट्रेलिया को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अप्रत्याशित तरीके से हार का सामना करना पड़ा था।

इस मैच में अगर जीत की बात की जाए, तो उसमें ऑस्ट्रेलिया के चांस ज्यादा हैं। भले ही ऑस्ट्रेलिया की रीसेंट फॉर्म ज्यादा अच्छी न हो, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी शानदार है। उन्होंने खेले पिछले 10 मुकाबलों में 8 में जीत हासिल की है। यही नहीं, आईसीसी इवेंट में भी ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड काफी शानदार है। इसलिए आंकड़ों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीत सकती है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version