Tuesday, March 10

टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और अब खिलाड़ियों को उनकी मेहनत को देखते हुए बीसीसीआई ने भी अपना खजाना खोल दिया है। इस बार उन्होंने पिछली बार से भी ज्यादा रकम देने का ऐलान किया है।

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दिए 131 करोड़

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ की रकम देने का ऐलान किया है। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जो प्राइज मनी मिली थी, वो इसमें शामिल नहीं है बल्कि यह अलग से सिर्फ बीसीसीआई का खिलाड़ियों की मेहनत का तोहफा है।

देवजीत सैकिया ने दी भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ को बधाई

बीसीसीआई सचिव ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड को हराकर अपने टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया और ऐसा करने वाली वो पहली टीम भी बन गई है।

इस जीत के साथ वो सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम भी बन गई है। देवजीत ने आगे कहा है कि बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सहायक कर्मचारियों और चयनकर्ताओं को बधाई देता है और भविष्य में निरंतर सफलता की कामना करता है।

तीसरी बार भारत ने किया खिताब पर कब्जा

टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर फाइनल जीत लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के 89 और ईशान किशन तथा अभिषेक शर्मा के अर्धशतकों की बदौलत 255 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था।

उसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम ने शुरुआत में ही घुटने टेक दिए थे और उन्हें 96 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। सूर्यकुमार यादव तीसरे कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version