वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग (Brandon King) 19 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सुपर-8 मुकाबले में साइड स्ट्रेन इंजरी का शिकार हो गए थे, जिसके चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के बाकी बचे हुए मैचों से बाहर होना पड़ा है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स (Kyle Mayers) टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों के लिए किंग की जगह लेंगे। मेयर्स की शनिवार को टीम से जुड़ने की संभावना है।
ग्रॉस आइलेट में इंग्लैंड के के खिलाफ खेले गए मैच में ब्रैंडन किंग (Brandon King) ने सिर्फ़ 12 गेंदों पर 23 रन बनाए थे, जिसमें तीसरे ओवर में रीस टॉप्ली की गेंद पर लगाया गया 101 मीटर का एक लम्बा छक्का भी शामिल था। लेकिन, अपनी 13वीं गेंद पर किंग ने सैम करन की गेंद को कवर के ज़रिए मारने की कोशिश में खुद को घायल कर लिया। हालाँकि, मेडिकल स्टाफ़ ने मैदान पर उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन वे आगे बल्लेबाजी करने की स्थिति में नहीं थे, इसी के चलते वह 23 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। अंततः वेस्टइंडीज़ को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि,उस मैच में किंग चोटिल होने के चलते फ़ील्डिंग करने भी नहीं उतरे थे और उनकी जगह शिमरॉन हेटमायर ने फ़ील्डिंग की थी। इसके अलावा, वे शुक्रवार को यूएसए के खिलाफ वेस्टइंडीज़ के सुपर-8 मुक़ाबले के लिए बारबाडोस भी गए थे, जहाँ उन्हें अपने एमआरआई स्कैन के नतीजों का इंतज़ार था, लेकिन वे फ़िट नहीं हो पाए। इसी के चलते उन्हें T20 World Cup 2024 के बाकी बचे हुए मैचों से बाहर होना पड़ा।
Brandon King हुए T20 World Cup 2024 से बाहर, रिप्लेसमेंट के रूप में Kyle Mayers को मिला मौका
ICC द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि, “आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की इवेंट तकनीकी समिति ने वेस्टइंडीज टीम में ब्रैंडन किंग (Brandon King) की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज काइल मेयर्स (Kyle Mayers) को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। मायर्स, जिन्होंने 37 T20I खेले हैं, को किंग के साइड स्ट्रेन के कारण बाहर होने के बाद रिप्लेसमेंट के रूप में नामित किया गया था। मेयर्स के शनिवार को टीम में शामिल होने की उम्मीद है।”

ब्रैंडन किंग की अनुपस्थिति वेस्टइंडीज के लिए एक बड़ा झटका है। वे 2023 की शुरुआत से ही वेस्टइंडीज के लिए टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 23 पारियों में 651 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्द्धशतक शामिल हैं। वे टूर्नामेंट से पहले दक्षिण के खिलाफ खेली गई टी20 अन्तर्राष्ट्रीय सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे।
हालाँकि, 29 वर्षीय ब्रैंडन किंग T20 World Cup 2024 में कोई कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने 5 पारियों में सिर्फ 86 रन बनाए, जिसमें पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 34 रनों की पारी शामिल है।

किंग के रिप्लेसमेंट काइल मेयर्स (Kyle Mayers) को 2024 में टी20 क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उनका टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल ना होना चौंकाने वाला था। उन्होंने इस साल 11 टी20 मैचों में 155.50 की स्ट्राइक रेट से 367 रन बनाए हैं। इसके अलावा, Kyle Mayers ने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से 9 विकेट भी लिए हैं।
गौरतलब हो कि, सह-मेजबान वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज में चार में से चार मैच जीते, लेकिन सुपर-8 में उनकी शुरुआत हार के साथ हुई। शुक्रवार को बारबाडोस में यूएसए के साथ खेले गए मैच में धमाकेदार जीत के बाद वे रविवार को एंटीगा के नॉर्थ साउंड में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने को तैयार हैं। इस मुकाबले में काइल मेयर्स (Kyle Mayers) को खेलते हुए देखा जा सकता है।
वेस्टइंडीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जाने वाला मैच बेहद ही अहम होगा, क्योंकि सेमीफाइनल में जगह बाने के लिए उन्हें यह मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। हालाँकि, यदि ऐसा होता है तो दक्षिण अफ्रीका पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा, क्योंकि इंग्लैंड का यूएसए के खिलाफ जीतना आसान लग रहा है।

