Tuesday, February 17

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आए दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड देखने को मिल रहा था। हालाँकि अब तक किसी भी बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में शतक नहीं लगाया था, लेकिन पहले श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसंका ने इसकी शुरुआत की और उसके बाद अब कनाडा के युवराज ने भी शतक जड़ दिया है। ऐसा करने वाले वो कनाडा के पहले खिलाड़ी बने हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की तरफ से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने युवराज

Canada Yuvraj Samra Scored Maiden Hundred In T20 World Cup Made Several Records
Canada Yuvraj Samra Scored Maiden Hundred In T20 World Cup Made Several Records

चेन्नई में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 58 गेंदों में सेंचुरी जड़ दी है।

इसी के साथ वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेंचुरी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि, कनाडा की तरफ से इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने युवराज

युवराज ने इस पारी के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। वो कनाडा के पहले ऐसे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ शतक लगाया है। इसके साथ ही वो अपने देश के लिए हर फॉर्मेट में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब एक शतक हो गया है, जबकि आरोन जॉनसन के नाम सबसे ज्यादा 2 शतक दर्ज हैं।

कनाडा के लिए टी20 वर्ल्ड कप में की शतकीय साझेदारी

युवराज ने इस मैच में काफी मैच्योरिटी के साथ बल्लेबाजी की। शुरुआत में जब गेंदबाजों को स्विंग मिल रही थी तब उन्होंने उन्हें भरपूर सम्मान भी दिया, लेकिन उसके बाद उन्होंने अपने हाथ खोलते हुए खराब गेंदों का भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने कप्तान दिलप्रीत बाजवा के साथ 100 से ज्यादा की साझेदारी की। यह कनाडा के लिए टी20 वर्ल्ड कप में पहला ऐसा मौका था जब उन्होंने इतनी बड़ी साझेदारी की थी।

हालाँकि इस पार्टनरशिप में दिलप्रीत का रोल कुछ खास नहीं था। वो 39 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन युवराज रुके नहीं बल्कि लगातार रन बनाते रहे। उन्होंने चौका जड़कर 58 गेंदों में शतक पूरा किया था। कनाडा ने युवराज की पारी की बदौलत 173 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप में यह कनाडा का टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ बेस्ट स्कोर हैं। इससे पहले उन्होंने 2010 में आयरलैंड के खिलाफ 174 रन बनाए थे लेकिन तब आयरिश टेस्ट फूल नेशन मेंबर नहीं थी।

युवराज ने इस मैच में बनाए खास रिकॉर्ड

  • कनाडा की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
  • टी20 इंटरनेशनल में कनाडा की तरफ से शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज।
  • टी20 इंटरनेशनल में लगाया कनाडा की तरफ से पाँचवां शतक।
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जड़ा दूसरा शतक।
  • कनाडा के लिए टी20 वर्ल्ड कप में पहली शतकीय साझेदारी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version