IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब तीसरी बार जीतकर इतिहास रच दिया है। क्यूंकि भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को तीन बार जीतने वाला पहला देश भी बन गया है।
इससे पहले भारत ने साल 2007 और 2024 में भी यह खिताब जीता हुआ था। इसके चलते हुए अब टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई है। इसके अलावा टी20 विश्व कप 2026 के खिताब को जीतने के बाद भारतीय टीम का जश्न देखने लायक था। जबकि इस बड़े खिताब को जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव बेहद भावुक नजर आए थे। क्यूंकि इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की मिट्टी उठाकर अपने माथे पर लगाई थी।

इसके बाद यह क्षण भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व और जुनून का प्रतीक बन गया था। इसके अलावा इस मैच को जीतते ही पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल बन गया था। क्यूंकि तब सभी खिलाड़ी, फैंस और सपोर्ट स्टाफ खुशी से झूम उठे थे। इसके अलावा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार का यह भावुक अंदाज दिखाता है कि यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी की नहीं बल्कि अपने देश के लिए गर्व और इतिहास रचने का पल भी था।
न्यूजीलैंड टीम को किया केवल 159 रन पर ऑलआउट :-
इस मैच में 256 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत भी काफी खराब रही थी। क्यूंकि इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर न्यूजीलैंड की टीम को संभलने का मौका ही नहीं दिया था। क्यूंकि उनके शीर्ष बल्लेबाज फिन एलन 9 रन, रचिन रविंद्र 1 रन और ग्लेन फिलिप्स 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद टिम साइफर्ट ने जरूर 26 गेंदों में 52 रन की अच्छी पारी खेली थी।

लेकिन उनको तब अपनी टीम के अन्य बल्लेबाजों की तरफ से साथ नहीं मिला था। इसके बाद कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपनी टीम के लिए 43 रन बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। जबकि भारतीय टीम की तरफ से स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 15 रन देकर 4 विकेट लिए थे। जबकि अन्य भारतीय गेंदबाज अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए थे।
पहले खेलते हुए भारत ने बनाए थे 255 रन :-

इस मैच में टॉस को हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 255 रन बनाए थे। तब टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन ने 89 और ईशान किशन ने 54 रन की शानदार पारी खेली थी। जबकि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाए थे। वहीं इसके बाद अंत में आए शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







