T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। वहीं इस हाईवोल्टेज मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जबकि टॉस को हारकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी थी।
इसके बाद टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने आए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। क्यूंकि इसके चलते हुए अब वह टी-20 विश्व कप के इतिहास में नॉकआउट मुकाबले में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
अभिषेक शर्मा ने लगाया शानदार तूफानी अर्धशतक :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेले गए फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। इसके बाद ओपनिंग करने आए भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए सधी हुई शुरुआत की। शुरू में उन्होंने कुछ गेंदें देखर खेली थी। इसके बाद फिर उन्होंने अपनी टीम के लिए तेजी से रन बनाने शुरू किए।

इसके बाद उन्होंने कीवी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और महज पावर प्ले में ही दोनों ने मिलकर 92 रन बना दिए। इससे पहले इस पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा बल्ले से काफी संघर्ष कर रहे थे। लेकिब अब इस फाइनल मैच में उन्होंने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
अभिषेक शर्मा ने अपने नाम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेले गए इस फाइनल मैच में अभिषेक शर्मा ने केवल 18 गेंदों पर ही तूफानी अर्धशतक लगा दिया। इसके चलते हुए वह अब टी-20 विश्व कप के इतिहास में नॉकआउट मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके बाद वह इस फाइनल में 22 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

अपनी इस शानदार पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के भी आए थे। जबकि इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 227.62 का रहा था। इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने कीवी टीम के सामने 256 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







