T20 World Cup 2026 Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को फाइनल में हराकर टी-20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। इसके चलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने इस फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इसके अलावा भारतीय टीम ने लगातार टूर्नामेंट में खेलते हुए लगातार दूसरी ट्रॉफी जीती है और इस ट्रॉफी को डिफेंड करने वाली पहली टीम भी बन गई है।
इसके चलते हुए अब हर तरफ भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। तो वहीं इस बार टीम इंडिया ने भी इस पूरे टूर्नामेंट में गजब का प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए ही यह टीम चैंपियन बनीं है। लेकिन इस दौरन भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जो अगर नहीं होते, तो भारत के लिए ट्रॉफी जीतना मुश्किल नहीं नामुमकिन हो जाता। आइए अपने इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।
1. संजू सैमसन :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस बार टी-20 विश्व कप 2026 के टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं इस टूर्नामेंट में उन्होंने केवल 5 ही मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 80.25 की शानदार बल्लेबाजी औसत और लगभग 200 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 321 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उन्होंने 3 काफी अहम मैचों में खेलते हुए अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारियां खेलीं थी।
3️⃣2️⃣1️⃣ RUNS 🔥
3️⃣ FIFTIES 👏
8️⃣0️⃣.2️⃣5️⃣ AVERAGE ✨A performance for the ages from SANJU SAMSON 🫡#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #Final | #INDvNZ | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/oUDtppO3Mv
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
इसके चलते हुए उन्होंने सेमीफाइनल में और फाइनल में 89 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके चलते हुए ही उन्होंने भारत को ट्रॉफी जिताने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते हुए ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया है।
2. जसप्रीत बुमराह :-
टी-20 विश्व कप 2026 के टूर्नामेंट में खेलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम होगी। क्यूंकि उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में एक शानदार स्पेल फेंका है।

इसमें उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 15 रन देकर ही 4 कीवी बल्लेबाजों को आउट किया था। इसके चलते हुए उनको इस फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। इसके अलावा उन्होंने टी-20 विश्व कप 2026 में कुल 8 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 12.43 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 14 विकेट भी लिए हैं।
3. ईशान किशन :-
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने भी इस बार टीम इंडिया को टी-20 विश्व कप 2026 का चैंपियन बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई है। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 9 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 9 पारियों में 35.22 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 193.29 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 317 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से हमें शानदार 33 छक्के और 18 चौके भी देखने को मिले हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







