टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में कुछ समय बाकी है, लेकिन खिलाड़ियों की चोटों ने टीमों को परेशान कर रखा है। अब दो हफ्ते का समय बचा है और प्लेयर लगातार इंजर्ड हो रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस पहले ही शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। अब उनके बाद इस खिलाड़ी की चोट ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी?
ग्रोइन इंजरी के चलते SA20 से बाहर हुए मिलर

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज़ डेविड मिलर को SA20 में चोट लग गई थी, जिसके चलते वो जोबर्ग सुपर किंग्स के मैच में बल्लेबाज़ी करने भी नहीं आए थे। मिलर को मैच के 16 ओवर के दौरान चोट लगी थी। उन्हें ग्रोइन इंजरी हुई थी और अब उनका टी20 वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट होना काफ़ी मुश्किल लग रहा है।
उनकी चोट को देखते हुए लग रहा है कि वो अब आगे SA20 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। डेविड मिलर की चोट कितनी गंभीर है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। स्कैन के बाद ही पता चलेगा कि उनकी चोट कितनी सीरियस है। मिलर ने अपनी चोट के बारे में अब तक कोई पक्की इन्फॉर्मेशन नहीं दी है।
फरेरा और जॉर्जी पहले से चल रहे हैं चोटिल
डेविड मिलर का चोटिल होना साउथ अफ्रीका के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि उनसे पहले डोनोवन फरेरा भी चोटिल हो गए थे। उन्हें भी मैच के दौरान चोट लगी थी और उनका भी खेलना काफ़ी मुश्किल लग रहा है। यही नहीं, टोनी डी जॉर्जी भी अभी तक हैमस्ट्रिंग इंजरी से पूरी तरह से सही नहीं हुए हैं। उन्हें इंडिया के खिलाफ सीरीज़ में चोट लगी थी।
मिलर अफ्रीका की बल्लेबाज़ी में काफ़ी अहम हिस्सा हैं। उनके आने से टीम और भी ज़्यादा मज़बूत हो जाती है। पार्ल रॉयल्स का अगला मैच 22 जनवरी को जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ है। इस मैच में डेविड का खेलना काफ़ी मुश्किल लग रहा है। रॉयल्स के लिए ये मुकाबला बहुत अहम है, क्योंकि यह एलिमिनेटर है और जो भी टीम हारेगी, वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
9 फरवरी को अफ्रीका करेगा टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत
साउथ अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप D में है। वहाँ पर उनका सामना कनाडा, अफ़ग़ानिस्तान, न्यूज़ीलैंड और UAE की टीम से होना है। उन्हें अपने अभियान की शुरुआत 9 फरवरी को कनाडा से करनी है।






