महिला क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक पाँच विकेट लेने वाली गेंदबाज़
महिला क्रिकेट में गेंदबाज़ों का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। टी20 लीग्स के बढ़ते प्रभाव ने जहाँ बल्लेबाज़ी को आक्रामक बनाया है, वहीं गेंदबाज़ों ने भी मैच का रुख पलटने वाले स्पेल डालकर अपनी अहमियत साबित की है। किसी भी प्रारूप में एक पारी में पाँच विकेट हासिल करना किसी भी गेंदबाज़ के करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, क्योंकि यह उनकी तकनीक, नियंत्रण और मैच पर प्रभाव को दर्शाता है।
ये हैं WPL में सर्वाधिक पाँच विकेट लेने वाली टॉप महिला गेंदबाज़
8. एमेलिया केर (MI-W)- 5/38
एमेलिया केर (MI-W) इस लिस्ट में शामिल हैं। 29 मैचों में 40 विकेट और 5/38 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उनके ऑलराउंड कौशल को दर्शाता है। 17.90 की औसत और लगातार विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें महिला क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली गेंदबाज़ों में शामिल कर दिया है।
7. नंदनी शर्मा (DC-W)- 5/33
भारत की युवा महिला गेंदबाज़ नंदनी शर्मा का शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद है। साल 2026 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से खेलते हुए डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 4 ओवर में 33 रन देकर विकेट हांसिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
6. किम गर्थ (GG-W/RCB-W)- 5/36
किम गर्थ (GG-W/RCB-W) ने 15 मुकाबलों में 19 विकेट लेकर निरंतरता दिखाई। 5/36 उनका बेहतरीन प्रदर्शन रहा। 22.89 की औसत और संतुलित रन रेट के साथ उनका पाँच विकेट हॉल मैच का अहम मोड़ साबित हुआ था।
5. तारा नॉरिस (DC-W)- 5/29
ने 2023 में सीमित मौकों में ही शानदार प्रभाव छोड़ा। केवल 5 मुकाबलों में 7 विकेट लेते हुए उन्होंने 5/29 का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 12.71 का औसत यह दिखाता है कि उन्होंने रन रोकते हुए नियमित विकेट चटकाए। कम मैच खेलने के बावजूद उनका पाँच विकेट हॉल काफ़ी असरदार रहा।
4. श्रेयांका पाटिल (RCB- W)- 5/23
2026 में Royal Challengers Bengaluru Women (RCBW) की तरफ से खेलते हुए श्रेयांका पाटिल ने केवल डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए उन्हें हुए उन्होंने 3.5 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
3. आशा शोभना (RCB-W)- 5/22
आशा शोभना (RCB-W) ने 2023 से 2024 के बीच 15 मैचों में 17 विकेट लेकर खुद को एक भरोसेमंद गेंदबाज़ के रूप में साबित किया। 5/22 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 19.23 की औसत और 7.60 की इकॉनमी यह दर्शाती है कि वह मध्य ओवरों में बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाने में कितनी सक्षम हैं। उनका पाँच विकेट हॉल टीम के लिए यादगार साबित हुआ।
2. मैरिज़ेन कप्प (DC-W)- 5/15
मरिज़ान काप (DC-W) ने 24 मैचों में 28 विकेट हासिल किए और 5/15 का शानदार स्पेल डाला। 5.89 की किफ़ायती इकॉनमी और 19.57 की औसत उन्हें इस सूची की सबसे प्रभावी तेज़ गेंदबाज़ों में शामिल करती है। उनका पाँच विकेट हॉल अनुशासित और आक्रामक गेंदबाज़ी का बेहतरीन उदाहरण है।
1. एलिस पेरी (RCB-W)- 6/15
एलिस पेरी (RCB-W) महिला क्रिकेट की सबसे चर्चित ऑलराउंड खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। 2023 से 2025 के दौरान 25 मैचों में 14 विकेट लेते हुए उन्होंने 6/15 का ऐतिहासिक स्पेल डाला, जो इस सूची में टॉप पर मौजूद हैं। मुख्य रूप से ऑलराउंडर होने के बावजूद, गेंद से उनका योगदान बड़े मैचों में निर्णायक रहा।
किसी भी खिलाड़ी के लिए एक पारी में पाँच विकेट लेना हमेशा एक बड़ी उपलब्धि के समान होता है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। ये सभी गेंदबाज़ अपनी टीमों के लिए मैच विनर साबित हुई हैं।







