Friday, February 20

सुपर 8 में इंग्लैंड को पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड जैसी दमदार टीमों से खेलना है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 4 मुकाबलों में 3 जीत के साथ उन्होंने सुपर 8 में जगह पक्की कर ली हैं।

इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था लेकिन बाकि मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए सुपर 8 में आसानी से जगह बना ली हैं।

मजबूत टीमों के बीच इंग्लैंड की असली परीक्षा

सुपर 8 चरण में इंग्लैंड को ग्रुप 2 में रखा गया है, जहां श्रीलंका, न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान जैसी खतरनाक टीमें शामिल हैं। इन सभी टीमों का आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड रहा है और बड़े मैचों में उन्हें काफी अनुभव भी है।

इस ग्रुप को संतुलित होने के साथ साथ कठिन भी माना जा रहा है, क्योंकि चारों टीमें अपने दिन पर मैच जीतने की क्षमता रखती हैं। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

श्रीलंका के खिलाफ करनी है शुरुआत

इंग्लैंड अपना सुपर 8 अभियान 22 फरवरी को पल्लेकेले के पल्लेकेले स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ शुरू करेगी। श्रीलंका अपने घर में हमेशा मजबूत रहती है और उनकी टीम में इस बार युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है।

पाकिस्तान से होगा हाई वोल्टेज मुकाबला

इंग्लैंड का दूसरा मुकाबला 24 फरवरी को पल्लेकेले के पल्लेकेले स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाना है। पाकिस्तानी टीम बड़े टूर्नामेंट में अपने दिन पर किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखती हैं।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अंतिम मैच

सुपर 8 चरण में इंग्लैंड का आखिरी मुकाबला 27 फरवरी को कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होगा। न्यूज़ीलैंड की टीम आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती हैं। इसलिए इस मैच में उन्हें काफी टफ कम्पटीशन देखने को मिल सकता हैं।

सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन

सुपर 8 में हर टीम को 3 मैच खेलने होंगे और टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। न्यूज़ीलैंड के सामने तीनों ही टीमें बहुत मजबूत हैं, इसलिए एक भी हार उनको टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड का शेड्यूल

21 फरवरी- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले

25 फरवरी- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले

27 फरवरी- न्यूज़ीलैंड बनाम इंग्लैंड, कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम)

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version