Sunday, February 22

दुनिथ वेल्लागे की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के सामने 147 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख सकी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के दूसरे मुकाबले में मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 146 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा। पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड की शुरुआत संभली हुई रही लेकिन लगातार अंतराल में टीम विकेट गंवाती रही।

इंग्लैंड की रही खराब शुरुआत

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जॉस बटलर एक बार फिर संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे और दुनिथ की गेंद पर रिवर्स स्वीप मारने के चक्कर में वो LBW हो गये।

जैकब बेथल भी कुछ खास नहीं कर पाये और तीक्ष्णा का शिकार हो गए। जबकि टॉम बैंटन दासुन शनाका के हाथों में मारकर रन भाग गए खुदखुशी कर ली।

हैरी ब्रुक का फिर हुआ ब्रेन फेड

कप्तान हैरी ब्रुक ने एक बार फिर से अपनी टीम और फैंस को निराश किया। वो जब तक खेल रहे थे तब तक काफी अच्छे लग रह थे लेकिन वेल्लागे की गेंद पर स्वीप मारने के चक्कर में वो भी LBW हो गये। ब्रुक इस टूर्नामेंट में 5 बार स्पिन गेंदबाजों के सामने आये है और 4 बार उनका शिकार हुए है। वो स्पिन गेंदबाजों के सामने लगातार संघर्ष भी कर रहे हैं।

अकेले लड़ते रहे साल्ट, नहीं दिया किसी ने भी साथ

बीच के ओवरों में फिल साल्ट एक तरफ से रन बना रहे थे और उन्होंने फिर से अर्धशतक जड़ दिया लेकिन कोई भी उनका साथ देने को तैयार नहीं था। हालांकि साल्ट भी श्रीलंका की गर्मी में लगातार संघर्ष कर रहे थे।

ह्यूमिडिटी काफी ज्यादा होने के कारण उनको रन लेने में भी मुश्किल आ रही थी और इसी चक्कर में वो बड़ा शॉट लगाने गये और वेल्लागे की गेंद पर कैच आउट हो गए।

साल्ट के आउट होने के बाद विल जैक्स एक तरफ से रन बना रहे थे लेकिन दूसरे छोर से उन्हें भी साथ नहीं मिल रहा था। एक के बाद बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक रहे थे।

अंत में जेमी आवर्तन और विल जैक्स की कुछ बड़ी हिट की मदद और श्रीलंका की खराब फील्डिंग के चलते इंग्लैंड ने 147 रनों का लक्ष्य रखा।

श्रीलंका को नजरें 2 अंकों पर

श्रीलंका की टीम को इस मैच में जीत के लिए ज्यादा रन नहीं चाहिए और अपनी परिस्थिति में वो यह टारगेट आसानी से चेस कर सकते हैं। श्रीलंका की नजरें इस मुकाबले को जीतकर 2 पॉइंट्स अपने नाम करने की होगी। अगर वो इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो सुपर 8 में अपने ग्रुप में टॉप कर लेगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version