Thursday, March 5

फिन ऐलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों पर शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया।

टी20 क्रिकेट में तेज बल्लेबाजी हमेशा से ही इस फॉर्मेट की सबसे बड़ी पहचान रही है। खासकर टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में जब कोई बल्लेबाज बेहद कम गेंदों में शतक लगाता है, तो वह पारी लंबे समय तक चर्चा में रहती है।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई शानदार शतक देखने को मिले हैं, लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक पारियों से खास रिकॉर्ड बनाए हैं। यहां हम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

ये हैं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

1. फिन ऐलन – 33 गेंद

न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज फिन ऐलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 169 रन बनाए थे। जवाब में उतरी न्यूजीलैंड ने सिर्फ 12.5 ओवरों में 170 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

ऐलन ने इस मैच में 33 गेंदों पर 100* रनों की तूफानी पारी खेली और न्यूजीलैंड को 9 विकेट से शानदार जीत दिलाकर टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

2. क्रिस गेल – 47 गेंद

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों पर शतक लगाया था। लंबे समय तक यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक रहा।

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 182 रन बनाए थे। जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 18.1 ओवरों में 183 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। गेल ने इस मैच में 48 गेंदों पर नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।

3. क्रिस गेल – 50 गेंद

क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों पर शतक लगाया था। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला शतक भी था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। गेल ने 57 गेंदों पर 117 रन की शानदार पारी खेली थी।

हालांकि, जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 17.4 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट खोकर 206 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा।

4. हैरी ब्रूक – 50 गेंद

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ 50 गेंदों पर शतक जड़ा था। ब्रूक ने इस मैच में 51 गेंदों पर 100 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को 2 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई।

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 164 रन बनाए थे। जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम ने आखिरी ओवर में 165 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

5. ब्रेंडन मैकुलम – 51 गेंद

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 51 गेंदों पर शतक लगाया था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 191 रन बनाए थे। मैकुलम ने 58 गेंदों पर 123 रन की शानदार पारी खेली थी।

जवाब में उतरी बांग्लादेश की टीम 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 132 रन ही बना सकी और न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 59 रनों से जीत लिया।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version