Sunday, February 15

Google News Sports Digest Hindi

महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) और उनकी टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सना को अपने पिता के निधन के चलते शोक संतप्त होकर घर वापस लौटना पड़ा है। इसका मतलब है कि, वह आगामी मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगी, जो उनकी टीम के लिए एक बड़ा नुकसान है।

Muneeba Ali संभालेंगी पाकिस्तान महिला टीम की कमान

Muneeba Ali (Pakistan Women Team)
Muneeba Ali (Pakistan Women Team)

सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर मुनीबा अली (Muneeba Ali) महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) में पाकिस्तान महिला टीम की उप-कप्तान थीं। कप्तान की अनुपस्थिति में अब वह टीम की कमान संभालेंगी। इसके अलावा, यदि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले तक यूएई वापस नहीं आती हैं, तो मुनीबा उस मुकाबले में भी कप्तानी करती हुई नजर आएंगी।

गौरतलब हो कि, 10 टीमों के टी20 विश्व कप 2024 में सना को निदा डार की जगह पाकिस्तान महिला टीम की कमान सौंपी गई थी। 22 वर्षीय खिलाड़ी को अपनी नई भूमिका के लिए मुल्तान में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ तीन मैचों की घरेलू सीरीज़ खेलनी पड़ी, लेकिन इस ज़िम्मेदारी में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और वह दोनों टीमों के बीच रन चार्ट में टॉप पर रहीं।

फातिमा सना (Fatima Sana) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू टी20 अन्तर्राष्ट्रीय सीरीज में 101 रन बनाए। इस दौरान, उन्होंने पहले मैच में 24 गेंदों पर 37* रन, दूसरे मैच में 23 गेंदों पर 37* रन और अंतिम मैच में 17 गेंदों पर 21 रन बनाए थे। हालांकि, इस सीरीज में पाकिस्तान को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

टी20 विश्व कप 2024 में अब तक ऐसा रहा है Fatima Sana का प्रदर्शन

Fatima Sana
Fatima Sana

शारजाह में, पाकिस्तान टीम के कप्तान के रूप में श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले ही टी20 विश्व कप मैच में सना ने 2.5 ओवरों में 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे और बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों पर 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। उनके इस प्रदर्शन से पाकिस्तान को 31 रनों से जीत हासिल हुई थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

इसके अलावा, भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दिया। लेकिन गेंदबाजी करते हुए 16वें ओवर में 2 विकेट हासिल की, जिसके चलते भारतीय टीम अंतिम ओवर में जाकर जीत हासिल कर सकी।

पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार के बाद ग्रुप ए के अंक तालिका में कुछ समय के लिए दूसरा स्थान भी हासिल किया था। हालांकि, बुधवार को भारत की श्रीलंका पर 82 रन की जीत के बाद वह तीसरे स्थान पर खिसक गई। पाकिस्तान को सेमी फाइनल में जगह बनाने के लिए अगले सभी गेम जीतने होंगे, ऐसे में सना फातिमा की अनुपस्थिति उनकी टीम के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version