Thursday, June 11

Google News Sports Digest Hindi

WI-W vs BAN-W: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश की टीम (WI-W vs BAN-W) को 8 विकेट से हरा दिया है। आईसीसी टी20 महिला विश्व कप में वेस्टइंडीज की यह लगातार दूसरी जीत है। अब इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की (WI-W vs BAN-W) टी20 महिला विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं काफी मजबूत हो गई है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की स्पिनर करिश्मा राहमैरक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए।

West Indies women cricket team
image source vis getty images

वहीं इसके बाद फिर वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर 43 गेंद बाकी रहते बांग्लादेश (WI-W vs BAN-W) को हरा दिया। अब वेस्टइंडीज लगातार दो जीत से चार अंक लेकर 1.708 के नेट रन रेट के आधार पर ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गया है। इसके अलावा इस हार के बाद अब बांग्लादेश की टीम (WI-W vs BAN-W) का नेट रन रेट -0.835 हो गया है।

Karishma Rahmarak
image source vis getty images

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस को जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जबकि बांग्लादेश की टीम (WI-W vs BAN-W) को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था। तब पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर केवल 103 रन बनाए। इसके बाद फिर इस छोटे से लक्ष्य को वेस्टइंडीज की टीम ने 12.5 ओवर में दो विकेट पर 104 रन बनाकर हासिल कर लिया।

West Indies women cricket team
image source vis getty images

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज़ (WI-W vs BAN-W) के लिए कप्तान हैली मैथ्यूज ने 22 गेंद में सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। जबकि स्टेफनी टेलर ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 27 रन बनाए। इसके अलावा बल्लेबाज शमैन कैंपबेल ने 21 रन बनाए। इसके बाद फिर बल्लेबाज डायंड्रा डोटिन ने केवल सात गेंद में दो छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 19 रन बनाए। वहीं इस बल्लेबाज ने खेल के 13वें ओवर में दो छक्के जड़कर वेस्टइंडीज को जीत दिला दी।

WI-W vs BAN-W बांग्लादेश के लिए निगार सुल्ताना ने बनाए 39 रन :-

इस मुकाबले में बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान निगार सुल्ताना के बल्ले से आए। इस मुकाबले में वह 39 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। उनके अलावा बल्लेबाज दिलारा अख्तर ने 19 रन का योगदान दिया। वहीं इसके बाद फिर शोभना मोस्तारी ने भी 16 रन बनाए।

Nigar Sultana
image source vis getty images

वेस्टइंडीज के लिए इस मुकाबले में उनकी गेंदबाज करिश्मा के अलावा ऐफी फ्लेचर ने 25 रन देकर दो विकेट हासिल किए। जबकि उनकी कप्तान हेली मैथ्यूज को भी एक विकेट मिला। क्यूंकि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की कप्तान मैथ्यूज ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। तब वेस्टइंडीज की गेंदबाज करिश्मा ने अपने दोनों ओवरों में एक – एक विकेट लेकरअच्छी शुरुआत दिलाई।

WI-W vs BAN-W सस्ते में सिमटी बांग्लादेश की पारी :-

इस मुकाबले में पहले वेस्टइंडीज की गेंदबाज करिश्मा ने बांग्लादेश की सलामी बल्लेबाज साथी रानी को स्टंप आउट करवा दिया। फिर इसके बाद उन्होंने दिलारा अख्तर को भी 19 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद फिर बांग्लादेश की बल्लेबाज शोभना और सुल्ताना ने तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी करके स्कोर 73 रन तक पहुंचाया था।

West Indies defeated Bangladesh
image source vis getty images

वहीं इसके बाद फिर करिश्मा ने शोभना को विकेटकीपर के हाथों स्टंप आउट करवा दिया। इसके बाद फिर बल्लेबाज ताज नहर और शोरना अख्तर आते ही आउट होकर पवेलियन लौट गईं। जिसके बाद बांग्लादेश की टीम का स्कोर पांच विकेट पर 75 रन हो गया। इसके बाद फिर बल्लेबाज ऋतु मोनी 10 रन बनाकर करिश्मा का चौथा शिकार बनी। इसके बाद फिर वेस्टइंडीज की कप्तान मैथ्यूज ने बांग्लादेश की कप्तान निगार को आउट कर दिया। वहीं इसके बाद फाहिमा खातून रन आउट हो गई। बांग्लादेश की इस पारी में केवल नौ चौके लगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version