Thursday, March 12

Google News Sports Digest Hindi

PAK vs ENG: बांग्लादेश की टीम से अभी हाल ही में टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब पाकिस्तान की इंग्लैंड (PAK vs ENG) के खिलाफ भी पहले टेस्ट मैच में हालत खराब हो गई है। क्यूंकि ब्रूक और रूट की रिकॉर्ड पारियों के दम पर इंग्लैंड जीत के करीब पहुंच चुका है। इस मुकाबले में खेलते हुए हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक लगा दिया है। जबकि जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का सर्वोच्च पारी खेली है।

joe root
image source vis getty images

इसी के चलते हुए अब इंग्लैंड ने पाकिस्तान (PAK vs ENG) के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी सात विकेट पर 823 रन बनाकर समाप्त घोषित कर दी। इस मुकाबले में ब्रूक ने 322 गेंद पर 29 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 317 रन बनाए थे जबकि जो रूट ने भी 375 गेंद पर 262 रनों की पारी खेली थी। रुट ने अपनी इस पारी में 17 चौके लगाए। इसके अलावा इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 454 रनों की साझेदारी भी हुई थी जो इंग्लैंड की तरफ से एक नया रिकॉर्ड भी है।

PAK vs ENG इंग्लैंड ने 823 रन बनाकर रचा इतिहास :-

इन दोनों टीमों के बीच यह पहला टेस्ट मैच मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम (PAK vs ENG) ने अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे। जबकि उनकी दूसरी पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। क्यूंकि पाकिस्तान की टीम ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 152 रन बनाए हैं।

joe root and herry brook
image source vis getty images

अभी पाकिस्तान की टीम (PAK vs ENG) को पारी की हार से बचने के लिए 115 रन की जरूरत है। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह केवल चौथा मौका है जब किसी टीम ने अपनी एक पारी में 800 से ज्यादा रन बनाए है। लेकिन इस वर्तमान समय में ऐसा पहली ही बार हुआ है। क्यूंकि इस बड़े स्कोर के चलते हुए अब पाकिस्तान की टीम काफी दवाब में आ गई है। जिसके चलते हुए उनकी दूसरी पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई है।

PAK vs ENG दूसरी पारी में पाकिस्तान के गिरे 6 विकेट :-

पाकिस्तान की टीम जब अपनी दूसरी पारी में खेलने के लिए आई तो तब इंग्लैंड (PAK vs ENG) के गेंदबाज क्रिस वोक्स ने पारी की पहली ही गेंद पर अब्दुल्ला शफीक का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। इसके बाद फिर इस पारी में कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। तभी तो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन 28 रन देकर 2 विकेट और ब्रायडन कार्स ने 39 रन देकर 2 विकेट लिए।

pakistan cricketer
image source vis getty images

जिसके चलते हुए पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से बिखर गई। वहीं इसके अलावा अगर इस मुकाबले में शोएब बशीर ने अमीर जमाल का आसान कैच नहीं छोड़ा होता तो पाकिस्तान की स्थिति और बेकार होती। इसके बाद फिर चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक जमाल 27 और सलमान अली आगा 41 रन बनाकर खेल रहे थे।

पाकिस्तान ने साल 2021 में जीती थी आखिरी घरेलू टेस्ट सीरीज :-

पाकिस्तान की टीम (PAK vs ENG) ने साल 2021 में अपने घर पर कोई आखिरी टेस्ट सीरीज जीती थी। उस समय उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 2-0 से हराया था। इसके बाद से ही पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन घरेलू सरजमी पर काफी खराब रहा है।

england and pakistan team
image source vis getty images

क्यूंकि साल 2022 में पाकिस्तान को अपने घर पर ही ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से हार का समना करना पड़ा था। इसके अलावा उसी साल इंग्लैंड की टीम (PAK vs ENG) ने भी पाकिस्तान को 3-0 से हराया था। इसके बाद फिर इसी साल न्यूजीलैंड से उनकी दो टेस्ट मैच की सीरीज ड्रॉ रही थी। लेकिन इसके बाद फिर अभी हाल ही में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान की टीम को उनसे घर में घुसकर 2-0 से हराया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version