Thursday, June 18

Google News Sports Digest Hindi

Rafael Nadal: फ्रेंच ओपन को रिकॉर्ड 14 बार जीतने वाले स्पेन के महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। क्यूंकि स्पेन का यह दिग्गज खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से अपनी चोट की समस्या से जूझ रहा था। अभी यह दिग्गज खिलाड़ी 38 वर्ष का हो गया है। स्पेन के इस दिग्गज खिलाड़ी की गिनती इस समय दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में होती है।

Rafael Nadal
image source vis getty images

क्यूंकि वह इस समय दूसरे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी भी है। उनसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम सिर्फ नोवाक जोकोविच ने ही जीते है। स्पेन के इस महान टेनिस खिलाड़ी नडाल (Rafael Nadal) को लाल बजरी का बादशाह भी कहा जाता है। वहीं अब आइए ऐसे में इनके रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

Rafael Nadal ने कब-कब जीते फ्रेंच ओपन खिताब :-

स्पेन का यह दिग्गज टेनिस खिलाडी साल 2005 में पहली बार सुर्खियों में आया था। क्यूंकि तब उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में फ्रेंच ओपन के खिताब को जीत लिया था। वहीं राफेल नडाल (Rafael Nadal) साल 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020 और 2022 में फ्रेंच ओपन के खिताब को जीतने में सफल रहे हैं।

Rafael Nadal
image source vis getty images

इसके अलावा उन्होंने अपने टेनिस करियर में 2 बार साल 2009 और 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता था। जबकि साल 2008 और 2010 में उन्होंने विंबलडन का खिताब भी जीता था। वहीं इसके अलावा उन्होंने साल 2010, 2013, 2017 और 2019 में यूएस ओपन का खिताब जीत कर अपने नाम किया था।

फ्रेंच ओपन में Rafael Nadal ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड :-

Rafael Nadal
image source vis getty images

राफेल नडाल (Rafael Nadal) ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो फ्रेंच ओपन में खेलते हुए 14 बार फाइनल में अपराजित रहे हैं। इसके अलावा अभी तक केवल 3 ही ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जो एक ही स्लैम में 6 से अधिक फाइनल में जीते है। इसके अलावा स्पेन का यह दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंच ओपन में अभी तक रॉबिन सोडरलिंग, जोकोविच (2 बार) और अलेक्जेंडर ज्वरेव से मुकाबले हारे हैं। क्यूंकि रोलां गैरा में खेलते हुए इस स्पेनिश खिलाड़ी का काफी कमाल का रिकॉर्ड 112-4 रहा है। इसमें जीत का प्रतिशत 97 का रहा है।

Rafael Nadal जीत चुके हैं गोल्डन स्लैम :-

Rafael Nadal
image source vis getty images

स्पेन के इस दिग्गज खिलाडी (Rafael Nadal) ने गोल्ड मेडल भी जीता हुआ है। क्यूंकि वह ऐसा करने वाले दुनिया के 3 पुरुष खिलाड़ियों में से एक हैं। नडाल (Rafael Nadal) ने गोल्डन स्लैम साल 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर पूरा किया था। इस गोल्डन स्लैम को जीतने का मतलब होता है कि खिलाड़ी ने चारों ग्रैंड स्लैम और ओलंपिक स्वर्ण पदक एक ही साल में अपने नाम किया है। इस दिग्गज खिलाड़ी (Rafael Nadal) के अलावा ऐसा करने वाले केवल आंद्रे अगासी (1996) और जोकोविच (2024) ही कर सके है।

Rafael Nadal ने ओलंपिक में जीते है दो पदक :-

Rafael Nadal
image source vis getty images

राफेल नडाल ने साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने साल 2016 के रियो खेलों में युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम किया था। इस दिग्गज खिलाड़ी ने केवल अपनी 3 साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। उस समय उनके चाचा टोनी नडाल उनके कोच थे। इसके अलावा उनके एक और चाचा मिगुएल एंजेल नडाल बार्सिलोना और स्पेन के लिए फुटबॉल भी खेल चुके हैं। इसके अलावा नडाल (Rafael Nadal) के आदर्श ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो थे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version