Wednesday, February 18

Google News Sports Digest Hindi

Hima Das: भारत की स्टार महिला धावक हिमा दास (Hima Das) को नाडा के डोपिंग रोधी अपील पैनल ने डोपिंग के मामले में बरी करने का फैसला लिया है। उनको पिछले साल यह अस्थायी निलंबन झेलना पड़ा था। इस समय हिमा दास डोपिंग के आरोपों से मुक्त हो चुकी हैं।

Hima Das
image source vis getty images

क्यूंकि हिमा दास (Hima Das) को 12 महीनों में तीन बार अपनी लोकेशन की जानकारी नहीं देने के कारण निलंबन झेलना पड़ा था। वहीं अब डोपिंग निरोधक अनुशासन पैनल ने उनको इस मामले में बरी कर दिया है। इसके बाद अब उनको अपील पैनल ने भी अंतिम रूप से सभी आरोपों से बरी कर दिया है।

अप्रैल में फील्ड पर लौटीं थी Hima Das :-

Hima Das
image source vis getty images

हिमा दास (Hima Das) को नियमों के कथित उल्लंघन के आरोप में राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी ने साल 2023 में अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया था। अब इस निलंबन के रद्द हो जाने के बाद हिमा दास ने इसी साल अप्रैल महीने में 30 तारीख को बेंगलुरू में हुई इंडियन ग्रां प्री 1 में 200 मीटर दौड़ में भाग लिया था। वहीं अब इसके बाद हिमा दास (Hima Das) को डोपिंग रोधी अपील पैनल ने भी सभी आरोपों से बरी कर दिया है।

Hima Das डोपिंग के आरोपों से हुई मुक्त :-

Hima Das
image source vis getty images

इस बार 4 सितंबर के निर्णय में एंटी-डोपिंग अपील पैनल ने अनुशासनात्मक पैनल के उस फैसले को बरकरार रखा जिसमें हिमा दास (Hima Das) को डोपिंग के आरोपों से मुक्त कर दिया गया था। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार नाडा की वेबसाइट पर एडीएपी के फैसले से जुड़ा नवीनतम अपडेट जारी किया गया था। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एडीडीपी आदेश को बरकरार रखा गया है। इसके बाद अब एथलीट हिमा दास (Hima Das) को डोपिंग के आरोपों से मुक्त कर दिया गया है।

Hima Das नाडा ने खुद ही की अपील :-

Hima Das
image source vis getty images

इस मामले में एंटी-डोपिंग अनुशासनात्मक पैनल के निर्णय के विरुद्ध अपील पैनल के पास अपील किसने की थी। इस बारें में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन अब इस बात की काफी प्रबल संभावना है कि नाडा ने खुद ही अपील की पहल की होगी। क्यूंकि इससे पहले भी राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी ऐसे मामलों में अपील कर चुका है। अब यह मामला ऐसे समय में आया है जब निर्णय एथलीटों के पक्ष में रहा हो।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version