Wednesday, February 18

Google News Sports Digest Hindi

भारतीय क्रिकेट का घरेलु सीजन आज से शुरू हो गया है। दलीप ट्रॉफी,ईरानी कप के बाद अब रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) भी अलग अंदाज में नजर आने वाला है। इस बार टूर्नामेंट में कुछ नए बदलाव किए गए हैं। 38 टीमों का में टूर्नामेंट इस बार 2 चरणों में होने वाला है।

जिसका पहला चरण 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस बार के टूर्नामेंट में कई युवा खिलाड़ियों के साथ साथ कई दिग्गज खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। वहीं पिछली बार की चैंपियन मुंबई अपने टाइटल को डिफेंस करने के प्रयास में उतरेगी।  

पहले चरण के मुकाबले कहां होंगे?

90th season of Ranji Trophy will be played in a new style, these rules have been changed
90th season of Ranji Trophy will be played in a new style, these rules have been changed

मौसम की वजह से बदले हुए फॉर्मेट में पहले चरण के मुकाबले उत्तर भारत में खेले जाएंगे, ताकि सर्दियों के चलते मुकाबले पूरे होने में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। इसमें श्रीनगर, धर्मशाला, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, शिलॉन्ग, देहरादून, मुल्लानपुर शामिल है। बता दें कि, पिछले सीजन जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि टीमों को मौसम के चलते कई मुकाबले ड्रॉ खेलने पड़े थे। वहीं, दूसरा लेग और नॉकआउट मुकाबले मध्य और पश्चिम भारत में कराए जाएंगे।

2 मुकाबलों के बीच कितने दिन का ब्रेक मिलेगा?

Mumbai Team- Ranji Trophy
Mumbai Team- Ranji Trophy/© Getty Images

4 एलीट ग्रुप में 8 टीमें आपस में भिड़ेंगी। वहीं, प्लेट ग्रुप में शामिल 6 टीमें भी एक-दूसरे का सामना करेंगी। पिछले साल एक टीम के 2 मुकाबलों में तीन दिन का गैप था, जिसके चलते खिलाड़ियों को रिकवरी करने का समय नहीं मिल सका था। इस बार से 2 मैचों के बीच 4 दिन का ब्रेक देने का फैसला लिया गया है। पिछले साल मुंबई के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने भी इसे समस्या बताया था। जिसके चलते क्रिकेट मैनेजमेंट को यह फैसला लेना पड़ा ताकि, खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। 

रणजी ट्रॉफी में क्या बदलाव हैं ?

90th season of Ranji Trophy will be played in a new style, these rules have been changed
Ranji Trophy/ Getty Images

रणजी (Ranji Trophy) इस बार 2 चरणों में होगी, जिनके बीच में बड़ा गैप देखने को मिलेगा। दोनों चरणों के बीच 23 नवंबर से घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और 21 दिसंबर से एक दिवसीय विजय हजारे ट्रॉफी होगी। यह विभाजन उत्तर भारत में बदलने वाले मौसम और खिलाड़ियों के वर्कलोड को कम करने के लिए किया गया है। 11 अक्टूबर से शुरू रणजी ट्रॉफी का पहला चरण 5 हफ्तों का होगा, जिसमें हर टीम पांच लीग मुकाबले खेलेगी। रणजी (Ranji Trophy) का दूसरा चरण विजय हजारे के फाइनल के 5 दिन बाद यानी 23 जनवरी से होगा और नॉकआउट 8 फरवरी से 2 मार्च तक होगा।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर 

इस बार कई युवा और दिग्गज खिलाड़ियों पर सिलेक्टर्स की नजरें Ranji Trophy  टूर्नामेंट पर रहने वाली है। फरवरी में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खोने के बाद इशान किशन और श्रेयस अय्यर की घरेलू टूर्नामेंट में फिर से वापसी हुई है। बता दें कि, इन दोनों खिलाड़ियों को टीम इंडिया में वापसी करने के लिए घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा करना होगा। जिससे सेलेक्टर्स की नजरें उन पर पड़ सके।

उनके अलावा युवा खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए रिजर्व में रखा गया है। इनके पास रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने का यह बड़ा मौका बन सकता है। काउंटी में अच्छे प्रदर्शन के बाद पुजारा और रहाणे के पास भी अपने अनुभव से वापसी करने का अवसर बन सकता है।
Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version