Pro Kabaddi League: पीकेएल सीजन 11 (PKL11) शेड्यूल के मुताबिक विश्व की सबसे बेहतरीन कबड्डी लीग के लीग मैचों का आयोजन इस बार भारत के तीन शहरों हैदराबाद, नोएडा और पुणे में 18 अक्टूबर से 24 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। सभी कबड्डी फैंस को इस रोमांचक मुकाबले के लिए बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।
प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 11 के पहले ही जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने युवा खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। टीम में प्रमोशन के लिए इस खिलाड़ी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टीम मैनेजमेंट और सभी साथी खिलाड़ियों का अभिवादन किया और उन्होंने कहा कि इस बार टीम को तीसरी बार खिताब दिलाने की पूरी कोशिश करूँगा।
18 अक्टूबर को PKL 11 का आगाज

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) शेड्यूल के मुताबिक विश्व की सबसे बेहतरीन कबड्डी लीग के मैचों का आयोजन इस बार भारत के तीन शहरों हैदराबाद, नोएडा और पुणे में 18 अक्टूबर से 24 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 की शुरुआत 18 अक्टूबर को हैदराबाद में तेलुगु टाइटंस और बेंगलुरु बुल्स के बीच मुकाबले के साथ होगी। दोनों ही टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी।
जयपुर पिंक पैंथर्स ने अर्जुन देशवाल को दी टीम की जिम्मेदारी

जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) ने PKL 11 की सीजन शुरू होने से पहले अपनी टीम में नए बदलाव करते हुए स्टार रेडर अर्जुन देशवाल (Arjun Deshwal) को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आगामी सीजन 11 के लिए कप्तान नियुक्त किया है।
सीजन 8 में पिंक पैंथर्स में शामिल होने के बाद, देशवाल जल्द ही प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हो गए। उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ अपने पहले सीजन में 268 अंक हासिल किए और अगले सीजन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 296 और 278 अंक हासिल किए। उनके प्रदर्शन से टीम को सीजन 9 में ट्रॉफी जीतने और सीजन 10 में सेमी फाइनलिस्ट बनने में मदद मिली।
कप्तान के रूप में अपनी प्रमोशन के बारे में बात करते हुए, देशवाल ने कहा:
मैं पीकेएल में एक और रोमांचक सीजन का इंतजार कर रहा हूं। टीम कड़ी मेहनत कर रही है और मैं इस टीम को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हूं। उम्मीद है कि इस बार मैं जयपुर पिंक पैंथर्स को उनकी तीसरी ट्रॉफी तक ले जाने में मदद कर सकूंगा।
पिंक पैंथर्स 20 अक्टूबर को हैदराबाद के गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ एक्शन में नजर आएगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







