Sunday, March 15

T20 World Cup: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को हम टी-20 क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इसके अलावा पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे और टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट में खेलते हुए अपनी बादशाहत साबित की है। इसके चलते हुए अब इसी क्रम में टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट का खिताब भी जीत लिया है।

वहीं इसके अलावा भारत पहला ऐसा देश भी बन गया है जिसने इस टूर्नामेंट के लगातार 2 खिताब जीते हैं। लेकिन भारत के इस सफल अभियान में उनके सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया है। इस बीच आइए आज उन खिलाड़ियों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं जो खिताब जीतने के साथ-साथ ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी बने हैं।

1. केविन पीटरसन : साल 2010 :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम साल 2010 में पहली बार इस टूर्नामेंट की विजेता बनीं थी। उस समय टीम के कप्तान पॉल कोलिंगवुड थे। तब इंग्लैंड की टीम ने फाइनल में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को 7 विकेट से हराया था। लेकिन उस संस्करण में इंग्लिश टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन का बल्ला खूब चला था।

Kevin Pietersen
Kevin Pietersen

उस संस्करण में उन्होंने 6 पारियों में खेलते हुए 62.00 की बल्लेबाजी औसत और 137.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 248 रन बनाए थे। वहीं तब उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 73 रन का रहा था। जबकि उस संस्करण में उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए थे।

2. डेविड वार्नर : साल 2021 :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साल 2021 के टी-20 विश्व कप में कुल 7 मैच खेले थे। तब उन्होंने इन मैचों की 7 पारियों में खेलते हुए 146.70 की स्ट्राइक रेट और 48.16 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 289 रन बनाए थे।

David Warner
David Warner

वहीं उस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। जबकि उस समय टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 89 रन का रहा था। इसके बाद फिर उन्होंने फाइनल मैच में खेलते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ केवल 38 गेंद पर 53 रन बनाए थे। वहीं उस खिताबी मुकाबले में कीवी टीम को कंगारू टीम के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी।

3. सैम कर्रन : साल 2022 :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर सैम कर्रन ने साल 2022 के टी-20 विश्व कप में कुल 6 मैच खेले थे। तब इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 6 पारियों में 11.38 की शानदार गेंदबाजी औसत और 6.52 की इकॉनमी रेट से कुल 13 विकेट लिए थे। इसके लिए बाद में उनको ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया था।

Sam Curran
Sam Curran

वहीं तब वह टी-20 विश्व कप के किसी एक संस्करण में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। जबकि उस समय उन्होंने फाइनल मैच में केवल 12 रन देकर 3 विकेट लिए थे। जबकि उस समय के फाइनल में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की थी।

4. जसप्रीत बुमराह : साल 2024 :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह साल 2024 के टी-20 विश्व कप में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उस संस्करण में उन्होंने 8 मैच में खेलते हुए 8.26 की काफी शानदार गेंदबाजी औसत और 4.17 की बेहतरीन इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए थे।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

जबकि उस संस्करण में उनसे ज्यादा विकेट संयुक्त रूप से फजलहक फारूकी (17) और अर्शदीप सिंह (17) ने लिए थे। लेकिन तब फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम को हराकर अपना दूसरा टी 20 विश्व कप का खिताब जीता था। जबकि तब टीम इंडिया के कप्तान दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा थे।

5. संजू सैमसन : साल 2026 :-

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को शुरुआती मुकाबलों में भारत की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन इसके बाद जब भी उनको खेलने के लिए टीम में चुना गया तो उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया था। वहीं इस मौजूदा संस्करण में उनको केवल 5 ही मैच खेलने का मौका मिला है।

Sanju Samson
Sanju Samson

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 80.25 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 199.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 321 रन बनाए। हैं वहीं इस सीजन में हमें उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। जबकि इस सीजन इनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 97 रन का रहा है। वहीं इस संस्करण में उनसे ज्यादा रन केवल कीवी बल्लेबाज सिर्फ टिम साइफर्ट (326) और पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (383) के बल्ले से आए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version