Sunday, February 22

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो गई है। लेकिन आमतौर पर इस टी20 क्रिकेट को युवा खिलाड़ियों का फॉर्मेट माना जाता है। लेकिन इस बार कई टीमों में उम्रदराज खिलाड़ी भी हमें खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा इस बार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट खेला जा रहा है। वहीं इस बार भी टूर्नामेंट में सीनियर खिलाड़ियों का तजुर्बा हमें देखने को मिलेगा।

इसके अलावा भले ही इस टी20 क्रिकेट को युवा खिलाड़ियों का फॉर्मेट माना जाता हो, लेकिन इस टी20 वर्ल्ड कप के कई टीमों में कुछ उम्रदराज खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे। वहीं इस बार ये खिलाड़ी जिस उम्र में टी20 वर्ल्ड कप में खेलने आए हैं उस उम्र तक आते-आते तो कई खिलाड़ी रिटायर हो जाते हैं। इसके अलावा पिछले कुछ सालों में यह साफ हो गया है कि टी20 क्रिकेट में वही टीमें सफल होती हैं जिसके पास युवा खिलाड़ियों का जोश और सीनियर खिलाड़ियों का सही संतुलन होता है। आइए जानते हैं कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाले 5 उम्रदराज खिलाड़ी कौन हैं।

5. ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे) : 40 साल :-

Brendan Taylor
Brendan Taylor

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने बैन खत्म होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की है। इसके अलावा वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक एक दिन पहले यानि 6 फरवरी को उन्होंने अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। जबकि उन्होंने अभी तक 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए कुल 1,185 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से हमें छह अर्धशतक और एक शतक भी देखने को मिले हैं।

4. मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) : 41 साल :-

Mohammad Nabi
Mohammad Nabi

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी 1 जनवरी, 2026 को 41 साल के हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2010 में अफगानिस्तान की तरफ से अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। जबकि वह इस टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक 147 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 2,430 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान वह 104 विकेट भी ले चुके हैं।

3. रूलोफ वैन डेर मेरवे (नीदरलैंड) : 41 साल :-

Roelof van der Merwe
Roelof van der Merwe

दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड दोनों देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके क्रिकेट खिलाड़ी रूलोफ वैन डेर मेरवे 31 दिसंबर, 2025 को 41 साल के हो गए हैं। इसके अलावा इस स्टार ऑलराउंडर ने अभी तक कुल 67 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 561 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच वह 74 विकेट भी ले चुके हैं। वहीं इस दौरान उनका गेंदबाजी में औसत 18.85 और इकोनॉमी 6.51 रही है।

2. वेन मैडसेन (इटली) : 42 साल :-

Wayne Madsen
Wayne Madsen

इटली क्रिकेट टीम के कप्तान वेन मैडसेन 2 जनवरी, 2026 को 42 साल के हो गए हैं। इसके अलावा उनका जन्म दक्षिण अफ्रीका के शहर डरबन में हुआ था। इसके अलावा वह अभी तक केवल 8 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 205 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच उनके बल्ले से हमें दो अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

1. मोहम्मद नदीम (ओमान) : 43 साल :-

Mohammad Nadeem
Mohammad Nadeem

ओमान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद नदीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी होने वाले हैं। इसके अलावा वह इस टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। जबकि उनका जन्म पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था। उन्होंने अभी तक 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए कुल 805 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने गेंदबाजी करते हुए भी 40 शिकार किए हैं।

र्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version