Sunday, February 15

T20 World Cup: इस समय टी-20 विश्व कप 2026 का टूर्नामेंट काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। वहीं इस सबसे छोटे फॉर्मेट में अक्सर बल्लेबाजों का बोलबाला ज्यादा देखने को मिलता है। तभी तो ऐसे में टीमें कई बार बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहती है।

लेकिन दूसरी तरफ इस बीच कई बार गेंदबाज भी अपने धमाकेदार प्रदर्शन से अकेले ही उस मैच को मोड़ देते हैं। तभी तो आइए अब ऐसे में टी-20 विश्व कप इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. अजंता मेंडिस : 6/8 बनाम जिम्बाब्वे : साल 2012 :-

इस सूची में पहले पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2012 के टी-20 विश्व कप में जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 8 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया था।

Ajantha Mendis
Ajantha Mendis

उस मैच में उन्होंने 2 मेडन ओवर भी किए थे। इसके अलावा वह अभी तक विश्व कप के किसी एक मैच में 6 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज भी बने हुए हैं। तब उस मैच में जिम्बाब्वे की टीम 100 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

2. रंगना हेराथ : 5/3 बनाम न्यूजीलैंड : साल 2014 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भी एक अन्य पूर्व श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ का ही नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी साल 2014 के संस्करण के ग्रुप-1 मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने 3.3 ओवर के स्पेल में 3 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

Rangana Herath
Rangana Herath

उस समय यह मैच चटगांव में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने सभी विकेट खोकर 119 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में हेराथ की उम्दा गेंदबाजी के चलते हुए कीवी टीम 5.3 ओवर में ही केवल 60 रन ही बना पाई थी।

3. उमर गुल : 5/6 बनाम न्यूजीलैंड : साल 2009 :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2009 के संस्करण में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 3 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

Umar Gul
Umar Gul

तब उस मैच में उन्होंने स्कॉट स्टायरिस, पीटर मैकग्लाशन, नाथन मैकुलम, जेम्स फ्रैंकलिन और काइल मिल्स के विकेट लिए थे। इसके चलते हुए कीवी टीम तब केवल 99 रन ही बना पाई थी। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने वह मैच 6 विकेट से जीत लिया था।

4. फजलहक फारूकी : 5/9 बनाम युगांडा : साल 2024 :-

इस सूची में चौथे नंबर पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2024 टी-20 विश्व कप 2024 में युगांडा की टीम के खिलाफ अपने 4 ओवर में 9 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

Fazalhaq Farooqui
Fazalhaq Farooqui

तब उस मैच में अफगानिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 183 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में युगांडा की टीम केवल 58 रन ही बना पाई थी। जबकि उस मैच में फारूकी ने रोनक पटेल, रोजर मुकासा, रियाजत अली शाह, रोबिन्सन ओबुया और ब्रायन मसाबा का विकेट लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version