Wednesday, February 11

Full Schedule of T20 World Cup 2026 Matches at Arun Jaitley Stadium Delhi: अरुण जेटली स्टेडियम, जो पहले फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।

यह मैदान भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और कई ऐतिहासिक मैचों का गवाह बना है। तो चलिए जानते हैं कि इस ग्राउंड में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कब-कब और कितने मैच खेले जाने हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम का इतिहास

Full Schedule Of T20 World-Cup Matches At Arun Jaitley Stadium
Full Schedule Of T20 World-Cup Matches At Arun Jaitley Stadium

अरुण जेटली स्टेडियम की स्थापना 1883 में हुई थी और यह भारत के सबसे पुराने क्रिकेट मैदानों में से एक है। पहले इसे फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2019 में इसे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की याद में नया नाम दिया गया। यह मैदान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अंतर्गत दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) द्वारा संचालित किया जाता है।

यह मैदान कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। 1999 में अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ एक ही पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा इसी मैदान पर किया था। भारतीय टीम के कई महान खिलाड़ियों ने इस मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और परिस्थितियां

इस मैदान की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती है, लेकिन समय के साथ स्पिनर्स को भी मदद मिलने लगती है। पिछले कुछ समय से इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। खासकर, रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड

अरुण जेटली स्टेडियम पर अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें 4 मुकाबले चेस करने वाली टीम ने और 4 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं।

टीम इंडिया के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रिकॉर्ड ठीक ठाक रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत हासिल की और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर भारतीय टीम का हाईएस्ट स्कोर 221/9 और लोएस्ट स्कोर 148/6 हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले जाने वाले मुकाबले

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अरुण जेटली स्टेडियम में कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार दिल्ली में पहला मुकाबला 10 फरवरी को नीदरलैंड्स और नामीबिया के बीच खेला जाएगा, जबकि अंतिम मैच सुपर 8 स्टेज मैच 1 मार्च को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जायेगा।

अब, यहाँ पर हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

10 फरवरी 2026 (ग्रुप A), सुबह दोपहर 11:00 बजे – नीदरलैंड्स बनाम नामीबिया

12 फरवरी 2026 (ग्रुप A), सुबह 07:00 बजे – इंडिया बनाम नामीबिया

13 फरवरी 2026 (ग्रुप D), दोपहर 03:00 बजे – कनाडा बनाम यूएई

16 फरवरी 2026 (ग्रुप D), सुबह 11:00 बजे – अफ़ग़ानिस्तान बनाम यूएई

18 फरवरी 2026 (ग्रुप D), सुबह 11:00 बजे – साउथ अफ्रीका बनाम यूएई

1 मार्च 2026 (Super 8), दोपहर 03:00 बजे – साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version