Wednesday, February 11

अरुण जेटली स्टेडियम, जो पहले फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। यह मैदान भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और कई ऐतिहासिक मैचों का गवाह बना है।

अरुण जेटली स्टेडियम की स्थापना 1883 में हुई थी और यह भारत के सबसे पुराने क्रिकेट मैदानों में से एक है। पहले इसे फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2019 में इसे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की याद में नया नाम दिया गया। यह मैदान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अंतर्गत दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) द्वारा संचालित किया जाता है।

यह मैदान कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। 1999 में अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ एक ही पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा इसी मैदान पर किया था। भारतीय टीम के कई महान खिलाड़ियों ने इस मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है। तो चलिए जानते हैं कि यहाँ पर किस तरह की पिच देखने को मिलती हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री साइज़ और मुख्य जानकारी

Arun Jaitley Stadium Pitch Report
Arun Jaitley Stadium Pitch Report
विवरण जानकारी
नाम Arun Jaitley Stadium
स्थान दिल्ली, इंडिया
स्थापना 1883
दर्शक क्षमता लगभग48000
पहला T20I मैच 2016 (अफ़ग़ानिस्तान बनाम इंग्लैंड)
पहला वनडे 1982 (इंडिया बनाम श्रीलंका)
पहला टेस्ट 1948 (इंडिया बनाम वेस्टइंडीज)
पवेलियन छोर Stadium End, Pavilion End
होम टीम इंडिया, घरेलू टीमें
स्ट्रेट बाउंड्री 65–70 मीटर
स्क्वायर बाउंड्री 62–65 मीटर

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। क्योंकि यहाँ पर विकेट सपाट होती हैं। इस ग्राउंड पर गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं।

शाम के मैचों में यहाँ ड्यू की भूमिका अहम होती है जिसकी वजह से दूसरी पारी में गेंद और अच्छे से बल्ले पर आती हैं, जिससे शॉट्स लगाना आसान हो जाता हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस- टॉस जीतकर पहले बॉलिंग

नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।

बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छा विकेट।

तेज आउटफील्ड।

ओस- बड़ा फैक्टर।

एवरेज स्कोर- 149

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 156

2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 143

अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड

अरुण जेटली स्टेडियम पर अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें 4 मुकाबले चेस और 4 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं।

टोटल मैच- 8

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 4

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 4

हाईएस्ट स्कोर- 221/9 इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड

लोएस्ट स्कोर- 120/10 इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड

हाईएस्ट टोटल चेज़- 212/3 साउथ अफ्रीका बनाम इंडिया

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 142/7 इंग्लैंड बनाम अफ़ग़ानिस्तान

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version