Wednesday, February 11

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में आज मंगलवार, 10 फरवरी को 10वां मैच नीदरलैंड क्रिकेट टीम और नामिबिया क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इससे पहले नीदरलैंड की टीम को अपने पहले मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस हार के बाद अब इस मैच में डच टीम अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। जबकि दूसरी तरफ इस ग्रुप-A में मौजूद नामिबिया की टीम अपना पहला मैच खेलने वाली है। इसके चलते हुए यह टीम इस टूर्नामेंट में आज अपनी जीत के साथ सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी। आइए ऐसे में मैच से जुड़ी पूरी जानकारी पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

नीदरलैंड टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

Netherlands cricket team
Netherlands cricket team

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में अभी तक नीदरलैंड टीम का ही पलड़ा भारी रहा है। क्यूंकि इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इसमें से नीदरलैंड की टीम ने 3 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि इस दौरान नामीबिया को केवल 1 मैच में ही जीत मिली है। वहीं इन दोनों के बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। इसके अलावा ये दोनों टीमें आखिरी बार साल 2024 में आपस में खेली थी। तब बारिश के चलते हुए उस मैच को रद्द करना पड़ा था।

आज मैच में ऐसी हो सकती है नीदरलैंड की टीम :-

नीदरलैंड क्रिकेट टीम की तरफ से आज माइकल लेविट, मैक्स ओडॉउड की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर सकती है। जबकि इससे पिछले मैच में ओडॉउड अपनी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए थे। लेकिन आज वह एक अच्छी शुरुआत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। जबकि गेंदबाजी में पाकिस्तान टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले पॉल वैन मीकेरेन अपनी उसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

Netherlands cricket team
Netherlands cricket team

नीदरलैंड की संभावित एकादश : माइकल लेविट, मैक्स ओडॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैच लायन कैचेट, लोगन वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, और पॉल वैन मीकेरेन।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है नामिबिया की टीम :-

नामीबिया क्रिकेट टीम ने अभी हाल ही में अपने टी-20 विश्व कप अभियान से पहले 2 वार्म-अप मैच खेले थे। तब स्कॉटलैंड टीम के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच में उनके सलामी बल्लेबाज जान फ्रायलिंक ने 44 गेंदों में 88 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। तभी तो आज वह इस मैच में अपनी टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Namibia cricket team
Namibia cricket team

नामिबिया की संभावित एकादश: मालन क्रुगर, जान फ्रायलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), जान बाल्ट, बर्नार्ड शोल्ट्ज, और बेन शिकोंगो।

कैसा रहने वाला है आज पिच का मिजाज :-

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। क्यूंकि इस मैदान की तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। वहीं इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है।

Arun Jaitley Cricket Stadium
Arun Jaitley Cricket Stadium

तभी तो उनको आज विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ेगा। जबकि दूसरी तरफ स्पिनरों को पिच से कुछ मदद मिल सकती है। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर भारतीय टीम (221/9 बनाम बांग्लादेश) के नाम है। जबकि सबसे छोटा स्कोर श्रीलंका (120 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका) ने बनाया था।

ऐसा रहने वाला है आज दिल्ली का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार 10 फरवरी को दिल्ली में थोड़े बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा आज यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में बिना मौसम के खलल के पूरा मैच होने की उम्मीद है।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

नीदरलैंड क्रिकेट टीम और नामिबिया क्रिकेट टीम के बीच यह मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जाने वाला है। इसके अलावा भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी आज नजरें :-

नीदरलैंड क्रिकेट टीम की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इस समय ओडॉउड 2,000+ रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। वहीं आज के इस मैच में आज वह एक बार फिर से अपनी टीम के लिए अच्छी पारी खेलना चाहेंगे। जबकि डच बल्लेबाज लेविट ने नामीबिया के खिलाफ खेली अपनी इकलौती पारी में शतक (135) लगाया था।

Jan Frylinck
Jan Frylinck

इसके अलावा गेंदबाजी में फ्रायलिंक नामीबिया की तरफ से खेलते हुए नीदरलैंड के खिलाफ अभी तक 19.14 की गेंदबाजी औसत के साथ 7 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा वह अभी तक इन दोनों देशों के बीच खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version