Wednesday, February 11

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में आज मंगलवार, 10 फरवरी को 11वां मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और UAE क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को आसानी से हरा दिया था।

इस मैच में भी आज मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम अपनी उसी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। जबकि दूसरी तरफ आज इस मैच से अपने अभियान की शुरुआत करने वाली UAE की टीम भी पलटवार के इरादे से मैदान पर उतरना चाहेगी। आइए इस मैच से जुड़ी अहम बातों को भी जान लेते हैं।

कीवी टीम को 1 मैच में हरा चुकी है UAE की टीम :-

UAE Cricket Team
UAE Cricket Team

अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इनमें खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 2 में जीत दर्ज की है। जबकि इस दौरान UAE की टीम ने भी एक मैच जीता है। वहीं साल 2023 में इन दोनों टीमों के बीच दुबई में खेली गई सीरीज में UAE की टीम को कीवी टीम के खिलाफ एक मैच में जीत मिली थी।

आज ऐसी हो सकती है न्यूजीलैंड की टीम :-

अफगानिस्तान टीम के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में कीवी बल्लेबाज टिम साइफर्ट ने शानदार अर्धशतक लगाया था। उस मैच में वह फिन एलन के साथ पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई दिए थे। जबकि दसूरी तरफ गेंदबाजी में मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन विपक्षी बल्लेबाजों पर कहर बरपाते हुए नजर आए थे।

New Zealand cricket team
New Zealand cricket team

न्यूजीलैंड की संभावित एकादश : फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है UAE की टीम :-

UAE क्रिकेट टीम को आज अपने कप्तान मुहम्मद वसीम से एक बार फिर अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी। क्यूंकि उन्होंने अभी तक अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 36.77 की बल्लेबाजी औसत के साथ 3,200 से अधिक रन बनाए हैं। इसके अलावा वह साल 2022 के विश्व कप में भी खेले थे।

UAE cricket team
UAE cricket team

UAE की संभावित एकादश : अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, मयंक कुमार, अलीशान शराफू, ध्रुव पाराशर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, और मुहम्मद जवादुल्लाह।

कैसा रहेगा आज चेन्नई की पिच का मिजाज :-

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर खेलते हुए आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। लेकिन शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाज भी आज इस सतह का फायदा उठा सकते हैं। इस मैदान की पिच सूखी और सख्त होती है।

MA Chidambaram Stadium Pitch Report
MA Chidambaram Stadium Pitch Report

इसके चलते हुए जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह खराब होती जाती है। इसके अलावा इस पिच पर अगर बल्लेबाज अपनी नजरें जमा लें तो वह बड़ी पारी खेल सकता है। क्यूंकि यहां पर बड़े स्कोर नहीं बनते देखे गए हैं। तभी तो आज के इस मैच में इन दोनों टीमों को काफी संयम के साथ खेलना होगा।

कैसा रहेगा आज चेन्नई का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 10 फरवरी को चेन्नई में मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में सभी दर्शकों को बिना रुकावट के पूरा मैच देखने को मिल सकता है।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और UAE क्रिकेट टीम के बीच आज यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से से खेला जाएगा। इसके अलावा आज आप इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version