Full Schedule of T20 World Cup 2026 Matches at R Premadasa Cricket Stadium, Colombo: आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में स्थित है।

यह मैदान लंकाई क्रिकेट इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और कई ऐतिहासिक मैचों का गवाह भी बन चुका है। तो चलिए जानते हैं कि इस ग्राउंड में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कब-कब और कितने मैच खेले जाने हैं।

आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो का इतिहास

Full Schedule Of T20 World Cup Matches At R Premadasa Cricket Stadium Colombo
Full Schedule Of T20 World Cup Matches At R Premadasa Cricket Stadium Colombo

आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना 1986 में हुई थी और यह श्रीलंका का सबसे पुराना और सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस ग्राउंड की क्षमता सिर्फ 35000 हैं। यह मैदान श्रीलंका कंट्रोल बोर्ड (SLC) के अंतर्गत कोलंबो क्रिकेट संघ द्वारा संचालित किया जाता है। इसको वहां के पूर्व राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदासा ने बनवाया था और इसका नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया हैं।

यह मैदान कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका ने इंडिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा टोटल यहीं पर बनाया था। लंकाई टीम के कई महान खिलाड़ियों ने इस मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है।

प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो की पिच और परिस्थितियां

इस मैदान की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए अनुकूल होती है, लेकिन समय के साथ बल्लेबाजों के लिए भी पिच में थोड़ी मिलने लगी है। पिछले कुछ समय से इस मैदान पर लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो में टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड

अरुण जेटली स्टेडियम पर अब तक 49 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें 28 मुकाबला चेस करने वाली टीम ने और 20 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं। इसके अलावा 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

श्रीलंकाई टीम के लिए आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम काफी अनलक्की साबित हुआ हैं। उनका इस ग्राउंड में रिकॉर्ड काफी ख़राब रहा हैं। उन्होंने यहाँ पर अब तक 32 टी20 मैच खेले हैं जिसमें सिर्फ 8 में जीत मिली हैं और 24 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो में खेले जाने वाले मुकाबले

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में कुल 8 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार प्रेमदासा स्टेडियम में पहला मुकाबला 8 फरवरी को श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा, जबकि अंतिम मैच 27 फरवरी को न्यूज़ीलैंड और आयरलैंड के बीच खेला जायेगा।

अब, यहाँ पर हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

08 फरवरी 2026 (ग्रुप A), शाम 07:00 बजे – श्रीलंका बनाम आयरलैंड

11 फरवरी 2026 (ग्रुप B), दोपहर 03:00 बजे – ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड

13 फरवरी 2026 (ग्रुप A), सुबह 11:00 बजे – ऑस्ट्रेलिया बनाम ज़िम्बाब्वे

15 फरवरी 2026 (ग्रुप B), शाम 07:00 बजे – इंडिया बनाम पाकिस्तान

19 फरवरी 2026 (ग्रुप A), दोपहर 03:00 बजे – श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे

21 मार्च 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान

25 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका

27 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – न्यूज़ीलैंड बनाम इंग्लैंड

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version