Tuesday, June 16

बिहार के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा कर रख दिया हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ शतक लगाया बल्कि अपने नाम रिकार्ड्स की भी झड़ी लगा दी हैं। तो चलिए जानते हैं कि वैभव ने कौन से रिकॉर्ड बनाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए अंडर 19 फाइनल में ये रिकार्ड्स

Vaibhav Suryavasnhi Made Several Records In U19 World Cup Final
Vaibhav Suryavasnhi Made Several Records In U19 World Cup Final

नॉकऑउट में सबसे ज्यादा रन- वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ मैच में 175 रन की धमाकेदार पारी खेली। यह किसी भी अंडर-19 वर्ल्ड कप नॉकआउट में 150 से ज़्यादा का पहला स्कोर है। इससे पहले प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर 2014 के क्वार्टर-फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निकोलस पूरन का 143 रन था। वहीं, फाइनल मुकाबलों में इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर 2012 में उन्मुक्त चंद का नाबाद 111 रन था।

सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी- वैभव अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 14 साल 316 दिन की उम्र में इस टूर्नामेंट में शतक लगाया है जिससे वो सबसे यंगेस्ट खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड बाबर आज़म के नाम था, उन्होंने 2010 में 15 साल 92 दिन की उम्र में शतक लगाया था।

अंडर 19 में दूसरा सबसे तेज शतक- बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने अपना शतक सिर्फ 55 गेंदों में पूरा किया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक हैं, उन्होंने जापान के खिलाफ 51 गेंदों में शतक बनाया था।

50 गेंद खेलने के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट- सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.75 रहा। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में कम से कम 50 गेंद खेलने वाली किसी भी पारी का सबसे हाईएस्ट स्ट्राइक रेट है।

यूथ वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड- सूर्यवंशी ने सिर्फ 25 पारियों में 110 छक्के लगा दिए हैं, जो यूथ वनडे का अब तक का हाईएस्ट रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के जावेद अबरार के नाम पर था, जिन्होंने रिकॉर्ड 55 छक्कों का था।

एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड- अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यवंशी ने 30 छक्के लगाए, जो एक ही टूर्नामेंट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेवाल्ड ब्रेविस और फिन एलन के नाम था, जिन्होंने 18 छक्के लगाए थे।

एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा फिफ्टी स्कोर बनाते हुए 100 से ज्यादा स्ट्राइक रेट- इस टूर्नामेंट में सूर्यवंशी ने चार बार 50 से ज्यादा रन बनाए और हर बार उनका स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर रहा। ऐसा करने वाले वह अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले खिलाड़ी हैं।

एक एडिसन में सबसे ज्यादा रन- वैभव ने इस साल 439 रन बनाए, जो एक अंडर-19 वर्ल्ड कप में किसी खिलाड़ी का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। उनसे आगे सिर्फ ब्रेविस, शिखर धवन और ब्रेट विलियम्स हैं।

नॉकऑउट में सबसे बड़ा टोटल- भारत ने इस प्लेऑफ मैच में 411/9 रन बनाए, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में 350 से ज्यादा का पहला स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही नाम था जिन्होंने 2016 में नामीबिया के खिलाफ 349/6 रन बनाए थे। फाइनल मुकाबलों में इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर 2024 में ऑस्ट्रेलिया का 253/7 था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version