Thursday, March 19

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज़ से पहले भारतीय क्रिकेट टीम एक वॉर्म-अप मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया इस मैच में अपनी तैयारियों का जायज़ा लेगी। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 4 फरवरी को खेला जाएगा। आपको बता दें कि साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल भी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद भारत इस टूर्नामेंट में दूसरी बार विजेता बना था।

7 फरवरी से होगा टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज़

टी-20 विश्व कप के 10वें सीज़न की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। यह भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में किया जाना है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होगा। पाकिस्तान और भारत एक ग्रुप में हैं और भारत भी सिर्फ एक वॉर्म-अप मैच खेलेगा, जो 4 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो में खेला जाएगा।

एक भी वॉर्म-अप मैच नहीं खेलेंगे इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया

वॉर्म-अप मैचों में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमें कोई भी वॉर्म-अप मैच नहीं खेलेंगी। हालांकि, टूर्नामेंट से ठीक पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज़ खेली है, इसी वजह से ये टीमें वॉर्म-अप मैचों में हिस्सा नहीं ले रही हैं।

टीम इंडिया कब और कहां खेलेगी अपना वॉर्म-अप मैच?

  • तारीख: 4 फरवरी
  • टीम: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत
  • समय: शाम 7 बजे
  • वेन्यू: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई

वॉर्म-अप मैचों का पूरा शेड्यूल

इंडिया-ए भी मैदान में

इंडिया-ए टीम भी वॉर्म-अप मैचों का हिस्सा होगी।

  • 2 फरवरी: इंडिया-ए बनाम USA (नवी मुंबई)
  • 6 फरवरी: इंडिया-ए बनाम नामीबिया (बेंगलुरु)
टी-20 विश्व कप 2026 में वॉर्म-अप मैचों का पूरा शेड्यूल
  • 2 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड (बेंगलुरु), दोपहर 3 बजे
  • 2 फरवरी: इंडिया-ए बनाम USA (नवी मुंबई), शाम 5 बजे
  • 2 फरवरी: कनाडा बनाम इटली (चेन्नई), शाम 7 बजे
  • 3 फरवरी: श्रीलंका-ए बनाम ओमान (कोलंबो), दोपहर 1 बजे
  • 3 फरवरी: नीदरलैंड्स बनाम जिम्बाब्वे (कोलंबो), दोपहर 3 बजे
  • 3 फरवरी: नेपाल बनाम UAE (चेन्नई), शाम 5 बजे
  • 4 फरवरी: नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड (बेंगलुरु), दोपहर 1 बजे
  • 4 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (बेंगलुरु), दोपहर 3 बजे
  • 4 फरवरी: आयरलैंड बनाम पाकिस्तान (कोलंबो), शाम 5 बजे
  • 4 फरवरी: भारत बनाम साउथ अफ्रीका (नवी मुंबई), शाम 7 बजे
  • 5 फरवरी: ओमान बनाम जिम्बाब्वे (कोलंबो), दोपहर 1 बजे
  • 5 फरवरी: कनाडा बनाम नेपाल (चेन्नई), दोपहर 3 बजे
  • 5 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम USA (नवी मुंबई), शाम 5 बजे
  • 6 फरवरी: इटली बनाम UAE (चेन्नई), दोपहर 3 बजे
  • 6 फरवरी: इंडिया-ए बनाम नामीबिया (बेंगलुरु), शाम 5 बजे
वॉर्म-अप मैच कहां लाइव देखें

वॉर्म- अप मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

वॉर्म-अप मैच कैसे लाइव देखें

वॉर्म-अप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर देखी जा सकती है। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version