T20 World Cup 2026 Final match ticket booking Details: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब निर्णायक मुकाबले से मात्र एक कदम दूर है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। अब खिताब के लिए टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।
यह फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में टिकट, बुकिंग और स्टेडियम एंट्री को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का टिकट कैसे बुक करें इसके बारे में बताएँगे।
टी20 वर्ल्ड कप का टिकट बुकिंग कैसे करें
फाइनल मैच के टिकट आधिकारिक तौर पर BookMyShow और ICC के पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं। भारी मांग के कारण ज्यादातर कैटेगरी के टिकट फिलहाल “सोल्ड आउट” हो चुके हैं, लेकिन फैंस के लिए अभी भी कुछ उम्मीद बाकी है।
अक्सर बड़े मैचों से 24 से 48 घंटे पहले कुछ टिकट दोबारा जारी किए जाते हैं। मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान भी ऐसा हुआ था। इसलिए जिन लोगों को अभी टिकट नहीं मिल पाए हैं, उन्हें ये सुझाव दी जा रही है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या ऐप को लगातार चेक करते रहें। अगर स्लॉट्स फिर से खुलते है तो तुरंत टिकट को बुक करें।
टिकट की कीमत कितनी है
अगर टिकट की कीमत की बात करें तो स्टेडियम के ऊपरी स्टैंड की शुरुआती कीमत करीब 3000 रुपये है। वहीं प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और क्लब लाउंज सीटों के लिए टिकट लगभग 50 हजार से 75 हजार रुपये तक की गयी है।
स्टेडियम में प्रवेश के नियम
फाइनल मुकाबले को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे से खुल जाएंगे, जबकि मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे कम से कम तीन घंटे पहले स्टेडियम पहुंचें ताकि सुरक्षा जांच में कोई परेशानी न हो।
इसके अलावा स्टेडियम में कई सामान ले जाने पर रोक होगी। पावर बैंक, बैग, पानी की बोतल और छाते जैसे सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। दर्शक केवल मोबाइल फोन और वॉलेट ही अपने साथ ले जा सकते हैं ।
मैच देखने वालों के लिए जरूरी जानकारी
अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में गिना जाता है, इस ग्राउंड पर एक साथ लगभग 1.3 लाख दर्शक बैठ कर मैच देख सकते हैं। बड़ी संख्या में लोगों के आने से मोबाइल नेटवर्क प्रभावित हो सकता है, इसलिए डिजिटल टिकट पहले से डाउनलोड करके ऑफलाइन सेव रखे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह फाइनल मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है।







