Wednesday, February 11

टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीज़न का आगाज़ हो चुका है। इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका के द्वारा की जा रही है। ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कमेंट्री पैनल की एक सूची जारी की है। इस पैनल में 40 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें कुछ महान क्रिकेटर, टी20 विश्व कप जीत चुके खिलाड़ी और टीवी ब्रॉडकास्टिंग के अनुभवी चेहरे मौजूद हैं। रवि शास्त्री, दिनेश कार्तिक, इयान बिशप और हर्षा भोगले जैसे लोकप्रिय नाम इस सूची में शामिल हैं, जिनकी कमेंट्री से दर्शकों को T20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों के दौरान काफी रोमांच मिलेगा।

ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के कमेंटेटर

रवि शास्त्री, इयान बिशप, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक, मार्क हॉवर्ड, निक नाइट, अथर अली खान, कास नायडू, बाज़िद खान, रौनक कपूर, नायल ओ’ब्रायन, प्रेस्टन मॉम्सन, एंड्रयू लियोनार्ड, कुमार संगकारा, सैमुअल बैड्री, रॉबिन उथप्पा, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ, कार्लोस ब्रैथवेट, इयोन मोर्गन, वसीम अकरम, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, रमीज़ राजा, डेल स्टेन, माइकल एथरटन, वकार यूनिस, साइमन डूल, शॉन पोलॉक, केटी मार्टिन, हर्षा भोगले, म्पुमेलेलो म्बांगवा, नैटली जर्मेनोस, डैनी मॉरिसन, एलन विल्किंस, इयान वार्ड, रसेल अर्नोल्ड, रोशन अबेयसिंघे, एंजेलो मैथ्यूज़, टेम्बा बावुमा।

भारत में होगा खास प्रदर्शन

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का प्रसारण अब तक के सबसे बड़े कवरेज में से एक होगा। भारत इस टूर्नामेंट के प्रसारण का केंद्र रहेगा। सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होंगे, जबकि डिजिटल स्ट्रीमिंग की ज़िम्मेदारी जियोहॉटस्टार संभालेगा।

JioHotstar पर दर्शकों को कई भारतीय भाषाओं में कमेंट्री, मोबाइल यूज़र्स के लिए वर्टिकल लाइव फीड, 360 डिग्री व्यू और मल्टी-कैम एंगल जैसे आधुनिक फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा भारत के प्रमुख मुकाबलों, सेमीफाइनल और फाइनल में भारत में बोली जाने वाली भाषाओं में भी कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा।

कहां देखें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लाइव मुकाबले

टी20 विश्व कप 2026 का प्रसारण दुनिया के अलग-अलग देशों में स्थानीय ब्रॉडकास्टर्स के माध्यम से किया जाएगा।

टीवी पर कहाँ देखें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले

  • भारत: Star Sports
  • पाकिस्तान: PTV, PTV Home
  • इंग्लैंड और आयरलैंड: Sky Sports Cricket, Sky Sports Main Event
  • अमेरिका-कनाडा: Willow TV
  • नेपाल: Kantipur TV

मोबाइल फोन पर कहाँ देख सकते हैं T20 वर्ल्ड कप के मुकाबले

  • भारत: JioHotstar
  • पाकिस्तान: Tamasha, ARY Zapp, Tapmad
  • इंग्लैंड: NOW
  • ऑस्ट्रेलिया: Prime Video
  • अमेरिका और कनाडा: Willow TV, Willow DTC, CricBuzz DTC, YouTube (USA matches)
  • नेपाल: ICC.tv (कुछ चुने हुए मैच)

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version