T20I World Cup 2026 Schedule: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इस समय बड़ा उपडेट सामने आ रहा है। इस बीच अगर रिपोर्ट्स की माने तो यह मेगा टूर्नामेंट आगामी 7 फरवरी 2026 को शुरू हो जाएगा। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। वहीं इस बार भारत और श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी करने वाले हैं। इसके अलावा साल 2024 में विजेता बनने वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस ट्रॉफी को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी।

अहमदाबाद में होगा ओपनिंग और फाइनल मैच :-

Narendra Modi Stadium
Narendra Modi Stadium

इस बीच आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा अगर भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ तो तब यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्रीलंका या पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंचते हैं तो कहां होगा मैच :-

इसके अलावा इस बार अगर पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम सुपर-4 में पहुंचती है तो तब यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा। जबकि फाइनल मैच के वेन्यू को लेकर अभी तक आईसीसी की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया है। क्यूंकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीम क्वालीफाई करती है।

indian cricket team
indian cricket team

अगर पाकिस्तान की टीम इस बार फाइनल में पहुंच जाता है तो तब यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा। लेकिन अगर भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में रहते हैं। तब भी दोनों के बीच मैच होता है तो मुकाबला श्रीलंका में ही खेला जाएगा। वहीं इस समय इन दोनों पडोसी देशों के बीच महौल और सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैचों के लिए वेन्यू की लिस्ट :-

अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)

कोलकाता (ईडन गार्डन्स)

दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)

चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम)

श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैचों के लिए वेन्यू की लिस्ट :-

कोलंबो (आर. प्रेमदासा स्टेडियम)

कोलंबो (पी. सरवनमुत्थु स्टेडियम)

कैंडी (पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम)

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version