टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के 89 रन और शिवम दुबे के 43 रनों की बदौलत 253 रन बनाए थे। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट में सबसे बड़ा स्कोर है।

हार्दिक ने दिया इंग्लैंड को पहला झटका

इंग्लैंड को इस स्कोर का पीछा करने के लिए इतिहास रचना था। फिल साल्ट ने पहले ओवर में ही कुछ बाउंड्री लगाकर अपने मंसूबे साफ कर दिए लेकिन अगले ओवर को पहली हो गेंद पर हार्दिक ने साल्ट को आउट करके इंग्लैंड को पहला झटका दिया।

अच्छी फॉर्म में चल रहे कप्तान हैरी ब्रुक इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 7 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। पूर्व इंग्लिश कप्तान जोश बटलर ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए लेकिन इससे पहले वह भारत के लिए खतरा बनते वरुण ने उनको बोल्ड कर दिया।

लगातार विकेट झटकती रही टीम इंडिया

बटलर 17 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन एशेज की शुरुआत से लेकर अब तक अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाले जवाब बेथेल ने एक बार फिर से इस मैच में तेज शुरुआत की। बटलर भले ही आउट हो गए थे लेकिन इंग्लिश टीम की रन गति में कोई फर्क नहीं आ रहा था।

टॉम बैंटन ने आते ही अक्षर पटेल के ओवर में 2 छक्के जड़ दिए लेकिन उसके बाद अगली ही गेंद पर वह बोल्ड भी हो गए। हालांकि उसके बाद विल जैक्स क्रीज़ पर आए।

बेथेल और जैक्स ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें

जैक्स और बेथेल ने उसके बाद इंडिया के गेंदबाजों पर काउंटरअटैक करना शुरू किया। दोनों ने पहले इंडिया की ताकत रही स्पिन गेंदबाजों पर हमला बोलना शुरू किया। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस मैच में हर संभव प्रयास कर रहे थे लेकिन बेथेल और जैक्स के पास उनकी हर एक चाल का जवाब था।

जैक्स और बेथेल ने 39 गेंदों में 77 रनों की पार्टनरशिप की और मैच को भारत की पकड़ से बाहर ले जा रहे थे लेकिन तभी अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने रिले कैच लेकर विल की पारी का अंत किया।

जैक्स के विकेट से पलटा मैच

जैक्स के विकेट के बाद भी मैच बराबरी पर खड़ा हुआ था लेकिन जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने पहले शानदार गेंदबाजी करके मैच को भारत की तरफ झुकाया। हालांकि अभी भी बेथेल दूसरे छोर पर मौजूद थे और अंतिम 2 ओवरों में जीत के लिए 39 रन चाहिए थे।

बुमराह, अर्शदीप और हार्दिक की बदौलत टीम इंडिया ने जीता मैच

पहली गेंद पर बेथेल ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और जीत दिलाने की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन उस सिक्स के बाद भी ओवर में सिर्फ 9 रन ही आए। आखिरी ओवर में जीत के लिए इंग्लैंड को 30 रन चाहिए थे।

बेकार गया बेथेल का शतक

पहली ही गेंद पर बेथेल रन आउट हो गए और मैच इंग्लैंड के हाथ से निकल गया। आर्चर ने कुछ बड़ी हिट्स जरूर लगाई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और भारतीय टीम ने 7 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है और अपना खिताब बचाने का पूरा मौका हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version